
चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड में कांग्रेस कार्यालय परिसर पर रविवार सुबह बड़ा हंगामा मच गया। पार्टी की 140वीं वर्षगांठ मना रहे कार्यकर्ताओं के बीच कुछ लोगों ने झंडा उखाड़ फेंक दिया, जिससे नोकझोंक और हाथापाई शुरू हो गई। बता दे की कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता झंडोतोलन कर रहे थे। तभी हंटरगंज निवासी राजू गुप्ता, राहुल कुमार, छोटू कुमार, मनोज गुप्ता, अमन कुमार और प्रिंस कुमार पहुंचे। उन्होंने झंडा उखाड़ दिया और मारपीट शुरू कर दी। कांग्रेस ने थाने में शिकायत दर्ज कराई—आरोप है जान से मारने की धमकी और अतिक्रमण का प्रयास। उनका दावा: 100 वर्षों से यहां राष्ट्रीय ध्वज व पार्टी झंडा फहराया जा रहा है। राजू गुप्ता ने पलटवार किया कहा यह जमीन पूर्वजों की निजी संपत्ति है, रसीद मौजूद है। स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, कांग्रेस कई वर्षों से यहां झंडा फहराती रही है। विवादित भूमि का मामला डीसी कोर्ट में लंबित है।
