
चतरा के लोक प्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सह राजद नेता अभिषेक निषाद ने अपना जन्म दिवस को यादगार बनाने के उद्देश्य से सामाजिक रीतिरिवाज से कुछ अलग हट कर जन्म दिवस मनाया।जिस से पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।अभिषेक निषाद ने शहर के खंडेलवाल धर्मशाला में एक कार्यक्रम आयोजित कर अपना जन्म दिवस मनाया।शहर के लगभग चार सौ गरीब असहाय स्त्री पुरुष के बीच कंपकपाती ठंड में केक काटा और वनभोज का कार्यक्रम के साथ कम्बल का वितरण किया है।उन्होंने समाज में एक पैगाम भी देने का प्रयास किया है कि गरीबों की मदद करना हर एक का धर्म होना चाहिए।उन्होंने कहा है कि जन्म दिवस पर बड़े बड़े होटलों में जाकर जन्म उत्सव मनाने से पैसे व्यर्थ खर्च होते हैं और कोई फायदा भी नहीं होता है।इस लिए जन्म दिवस पर खर्च होने वाले पैसों को गरीबों में कम्बल वितरण कर जो खुशी मिल रही है यह खुशी फाइव स्टार होटल में भी नहीं मिलती।इस नवजवान ने समाज में जो कार्य किया है इस से प्रेरणा लेने की जरूरत है। बताते चलेगी अभिषेक निषाद शहर में होने वाले नगर निकाय चुनाव में चतरा नगर परिषद से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी है,उन्होंने बढ़ते ठंडे के प्रकोप को देखते हुए अपना जन्म दिवस गरीब असहाय स्त्री पुरुष के साथ मनाया।
