
चतरा : राज्य के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन चतरा पहुंचे। उनके साथ झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा बड़का गांव विधायक अम्बा प्रसाद, लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम, सहित अन्य उपस्थित थे।
सत्यनन्द भोक्ता :: मंत्री भोक्ता ने स्टील प्लांट औऱ रेलवे लाइन लाने की बात पट कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार छलावा की सरकार हैं। जिनके द्वारा चुनाव में मतदाताओं से झूठा भाषण झुठा आश्वासन देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि 20 मई को कोंग्रेस के पक्ष में वोट कर भाजपा प्रत्याशी को तड़ीपार करें।
वित्त मंत्री
रामेश्वर उरांव :: अपार भीड़ को देखकर ही लगता है कि चुनाव के दिन भी कुछ अलग होगा। इसलिए 20 मई के चुनाव में केएन त्रिपाठी को अपना मत देकर उन्हें विजयी बनाएं और संसद भेजे। उन्होनें कहा कि यह चुनाव देश का चुनाव है ना कि बाहरी भीतरी का। यहां गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई की लड़ाई है। जिसका निदान है बेहतर प्रत्याशी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीतकर संसद भेजना।
ग्रामीण विकास मंत्री
आलमगीर आलम ने कहा कि केंद्र की सरकार ने 10 वर्षों में कुछ नहीं किया । जब जब चुनाव आती है ये नए नए मुद्दा लेकर आते हैं। ये कभी सीए तो कभी कुछ लेकर आती है। भाजपा जाती पाती मंदिर मस्जिद की बात करती है। पर इसबार ऐसा नहीं होगा। होगा तो सिर्फ विकास की बात होगा। ऐसे में उन्होंने इंडिया गठबंधन के समर्थित कोंग्रेस पार्टी के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी को विजयी बनाने की अपील की।
चम्पई सोरेन
राज्य के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन चतरा पहुंचे। उनके साथ झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा बड़का गांव विधायक अम्बा प्रसाद, लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम, सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि झारखंड खनिज संपदाओं से भरा पड़ा है। इसे सोने की चिड़िया बोली जाती है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि लोक सभा का यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा करने की लड़ाई है। आगे कहा कि भाजपा की तानाशाही सरकार को रोकना है। उन्होंने कहा भाजपा कहती है अच्छे दिन आयेंगें। दो करोड़ नोजवान को नॉकरी देने की बात कही। एक को भी नॉकरी नहीं दिया। सभी को एकोउन्ट में 15 _15 लाख देने की बात कही थी पर पर 15 रुपया भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने 5 हज़ार प्राइमरी स्कूल को बंद कर दिया, ताकि गरीब का बेटा नहीं पढ़ सके। उन्होंने कहा कि हम सभी बंद स्कूलों को खोलने का कार्य करेंगें। आगे कहा भाजपा की सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमत 400 से बढ़ाकर 1100 कर दिया। आगे कहा कि हरेक परिवार को झारखंड की सरकार वृद्धा पेंशन देने का कार्य किया। उन्होंने सबों को हाँथ छाप पर बटन दबाकर केएन त्रिपाठी को चुनाव जीतने की अपील की।
