Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, रांची के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित,मुख्यमंत्री ने टॉपर्स को प्रदान किया गोल्ड मेडल, विद्यार्थियों को मिली डिग्री
    Ranchi News

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, रांची के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित,मुख्यमंत्री ने टॉपर्स को प्रदान किया गोल्ड मेडल, विद्यार्थियों को मिली डिग्री

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 27, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : कृषि का क्षेत्र हो या पशुपालन का।  खिलाड़ी हों या श्रमिक। रोजगार करना चाहते हों या स्वरोजगार। आप जिस भी फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं, सरकार आपकी पूरी मदद करेगी । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट मोरहाबादी, रांची के वार्षिक दीक्षांत समारोह- 2023 को संबोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और डिग्री प्रदान करते हुए उम्मीद जताई कि  यहां से निकला हर नौजवान अपनी एक अलग पहचान बनाएगा और स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलते हुए मजबूत समाज के निर्माण में योगदान देगा।

    व्यवस्था को दे रहें हैं मजबूती

    मुख्यमंत्री कहा कि राज्य में पहले से जो व्यवस्थाएं चली आ रही है , वह चलती रहेगी । लेकिन, उसके समानांतर एक ऐसी उत्कृष्ट और मजबूत व्यवस्था हम तैयार कर रहे हैं जो आगे चलकर स्वतः पूर्व की व्यवस्था की जगह ले लेगा। यह नवीन व्यवस्था राज्य की नींव को मजबूती देने का काम करेगा।

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में संस्था करे मार्गदर्शन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती हमारी सरकार की प्राथमिकता है , उसी तरह रामकृष्ण मिशन भी उसी क्षेत्र में काम कर रही है जो आज के भौतिकवादी युग में हाशिये पर हैं। ऐसे में सरकार को यह संस्था मार्गदर्शन करे। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि और पशुपालन हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती थी,  लेकिन आज खेतों की जगह खदान और फैक्ट्रियां नजर आ रही हैं। ऐसे में विकास की अंधी दौड़ में परंपरागत व्यवस्था को पूरी तरह नजर अंदाज करना झारखंड जैसे राज्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। यही वजह है कि हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत कर रही है। गांव मजबूत होंगे तो राज्य और देश भी मजबूत बनेगा।

    खुद से खड़ी कर रहे हैं कई चुनौतियां

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कई योजनाएं अगर असफल होती है तो इसके पीछे कहीं ना कहीं हम भी इसके लिए जिम्मेवार होते हैं। अगर हम देखे तो पूरे देश में वर्षों से स्वच्छता अभियान चला आ रहा है, लेकिन कई लोग आज भी अपने घर की गंदगियों को सड़कों पर फेंक देते हैं। नदियों की साफ- सफाई के लिए एक्शन प्लान बने हैं। करोड़ -अरबो रुपए खर्च भी हुए हैं ।लेकिन, आज नदियों को जितना स्वच्छ होना चाहिए, वह नहीं दिख रहा है । हमारी यह लापरवाही कहीं ना कहीं हमारे साथ पूरे राज्य और देश के लिए खतरे का कारण बन जाएगा । ऐसे में हमें पूरे समर्पण और सेवा भाव से काम करने की जरूरत है।

    कमजोरों को बढ़ा रहे हैं आगे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में जो कमजोर लोग हैं,  उन पर सरकार की विशेष नजर है। उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठा रही है । इसी कड़ी में आदिम जनजाति के युवक- युवतियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग दी जा रही है।  प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर मेडिकल इंजीनियरिंग और लॉ जैसे  कोर्सेज के साथ विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भी सरकार आर्थिक मदद कर रही है  । बच्चियां पढ़ाई से वंचित न रहे, इसके लिए उन्हें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है। सरकार का मकसद शिक्षा की बेहतरी के साथ विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है।

    झारखंड के मजदूर देश के नवनिर्माण में दे रहे योगदान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड एक मजदूर बहुल राज्य भी है । यहां के मजदूर सरल होने के साथ-साथ मेहनतकश होते हैं। यही वजह है कि हमारे राज्य के मजदूर देश के हर हिस्से में अपनी मेहनत से विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल को याद करते हुए  कहा कि  जिस वक्त लोग अपनी घरों में कैद थे, उस  दौरान भी  यहां के हजारों मजदूर लेह-  लद्दाख जैसे देश के सीमावर्ती और सुदूर क्षेत्र में बिना अपनी जान की परवाह किए सड़क निर्माण के कार्य में लग रहे, क्योंकि यह देश की सुरक्षा का मामला था।

      स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

    मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने यहाँ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी लंबे समय से इच्छा थी कि इस संस्था में आकर यहां की गतिविधियों को जानें और समझें। जो आज स्वामी जी के सहयोग से पूरा हुआ।  रामकृष्ण मिशन जिस तरह झारखंड जैसे प्रदेश के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है । इस मौके पर रामकृष्ण मिशन की दो पत्रिकाओं का भी मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री बादल, रामकृष्ण मिशन आश्रम,रांची के स्वामी सुविदानंद जी महाराज, स्वामी सर्वात्मानंद जी महाराज, स्वामी आत्मानंद जी महाराज और स्वामी भवेशानंद जी महाराज के अलावा रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशनल  एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़े  अन्य स्वामी जी तथा विद्यार्थी मौजूद थे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Ranchi News : रांची में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी करेंगे शिरकत

    March 18, 2026

    Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।

    March 17, 2026

    Ranchi News : ईद-रामनवमी पर शांति का कवच: डीजीपी तदाशा मिश्र की मुस्तैद पुलिस, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर!

    March 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    • Chatra News : विराट हिंदू सम्मेलन का कान्हाचट्टी प्रखंड में भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब; भजन-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां March 22, 2026
    • Chatra News : धूमधाम से निकला सरहुल जुलूस,सुरक्षा के बीच पारंपरिक रंग में रंगा लावालौंग March 22, 2026
    • Chatra News : ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज,अमन-चैन की मांगी दुआ March 22, 2026
    • Chatra News : कौलेश्वरी मेला के आयोजन पर विशेष तैयारी, थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने संभाली कमान। March 21, 2026
    • Chatra News : ईद की धूम: इबादत के लिए झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ March 21, 2026
    • Chatra News : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश March 20, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.