
लावालौंग/चतरा :प्रखंड मुख्यालय से करीब 50 गज की दूरी पर स्थित राम मंदिर के मैदान में पहुंच कर लावालौंग प्रमुख मनीषा देवी नें जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। उक्त विषय के संबंध में प्रमुख के प्रतिनिधि सह समाजसेवी श्रवण रजक ने बताया कि क्षेत्र में सैकड़ो ऐसे जरूरतमंद हैं जिनकी आर्थिक स्थिति बिल्कुल दयनीय है।ऐसे में इस कड़कती ठंड में ठिठूरने के लिए वे मजबूर रहते हैं।इसी समस्या को देखते हुए प्रमुख मनीषा देवी नें दर्जनों असहाय मजबूर,जरूरतमंद एवं बुजुर्गों को कंबल मुहैया कराया है। कंबल मुहैया होने से जरूरतमंदों को बेहद सुविधा होगी।इस दौरान प्रमुख ने कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा एवं समस्या होने पर बेझिझक मुझे सूचित करें।मैं चौबीस घंटे क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहूंगी।कंबल वितरण के मौके पर धर्मेंद्र प्रजापति,दिनेश प्रजापति समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।
संवाददाता, मो० साजिद
