
हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड में उस समय हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया, जब हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मो. नासिरुल हक़ को नॅचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) में विधिवत प्रशिक्षण एवं डिग्री प्राप्त कर चिकित्सक के रूप में मान्यता मिली। उन्होंने यह प्रशिक्षण मैमूना प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, भागलपुर से पूर्ण किया है।
डॉ. मो. नासिरुल हक़ लंबे समय से सामाजिक सेवा, नशा मुक्ति अभियान तथा जनस्वास्थ्य जागरूकता से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। अब वे प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से चौपारण प्रखंड के ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित, किफायती और जीवनशैली आधारित उपचार उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इस उपलब्धि पर हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। सभी ने आशा जताई कि इससे क्षेत्र में वैकल्पिक और प्राकृतिक चिकित्सा को नया आयाम मिलेगा तथा आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। डॉ. मो. नासिरुल हक़ ने इस अवसर पर कहा कि उनका उद्देश्य एक स्वस्थ, नशा-मुक्त और जागरूक समाज का निर्माण करना है, जिसके लिए वे निरंतर सेवा भाव से कार्य करते रहेंगे।
