
Chatra : इटखोरी प्रखंड के पितिज डाक बंगला के पास तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक इटखोरी से अपने घर कान्हाचट्टी प्रखंड के हेस्पर्ण लौट रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे हाइवा ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी भीषण थी, जिससे बाइक सवार के दोनों पैर टूटने की आशंका जताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान कामेश्वर भागता के लगभग 30 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही इटखोरी थाना के अधिकारी (छोटा बाबू) घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।
कान्हाचट्टी संवादाता नितेश कुमार सिंह
