Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: राहुल सिंह गिरोह के चार सदस्य हथियारों के साथ गिरफ्तार
    Chatra News

    चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: राहुल सिंह गिरोह के चार सदस्य हथियारों के साथ गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra । चतरा पुलिस ने एक बार फिर आपराधिक गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल सिंह गिरोह के चार सदस्यों को अवैध पिस्टल, गोलियों और गिरोह से संबंधित पर्चों के साथ गिरफ्तार किया है।सूत्रों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को 28 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि राहुल सिंह गिरोह के सदस्य पिपरवार थाना क्षेत्र के कारो मैदान के पास किसी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए छापामारी की और चार आरोपियों को दो अवैध पिस्तौल, 10 जिंदा गोलियां, तीन मोबाइल फोन और चार आपत्तिजनक पर्चों के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 18 अगस्त को राजधर साईडिंग और 20 सितंबर को NTPC टंडवा में हाईवा पर लेवी वसूलने के उद्देश्य से फायरिंग की थी। पुलिस ने दोनों घटनाओं का सफल उद्भेदन करते हुए घटनाओं में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान असजद रजा (कामता, टंडवा), शाहजहाँ अंसारी (जाड़ी, ठाकुरगांव, रांची), महफूज आलम उर्फ लालू (कल्याणपुर, पिपरवार) और गुलजार अंसारी उर्फ राजु (रातु, रांची) के रूप में की गई है। इनमें महफूज आलम और शाहजहाँ अंसारी के खिलाफ हत्या, चोरी और धोखाधड़ी के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इस सदर्भ में पिपरवार थाना कांड सं0 32/2025 दिनांक 29/10/25 धारा 111(2)/111(3)/111(4)/61(2) /3(5) BNS व 25(1-A)/25(1-B)a/26/35 Arms Act कर अग्रतर अनुसंधान एवं छापामारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस अभियान में टंडवा और पिपरवार थाना क्षेत्र के कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। मामले की जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापामारी जारी है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत

    March 23, 2026

    Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित

    March 23, 2026

    Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया

    March 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह FLN मेला का भव्य आयोजन सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.