
चतरा। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चतरा सदर थाना क्षेत्र के तुडाग जंगल के पास से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर पांच तस्करों को 31.19 ग्राम सुगर के साथ
गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि एक आई 20 कार लगा कर कुछ व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन व सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में छापमारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने तुडाग जंगल में चिन्हित स्थानों पर घेरा बन्दी कर छापामारी की। उन्होंने बताया कि छापामारी के क्रम में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते हुए 05 तस्कर को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में कार से 31.19 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, आई0-20 कार रजि० नम्बर जेएच 02 बीएच-1938 एवं 05 मोबाईल को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है।इस संदर्भ में सदर थाना काण्ड सं-06/2026, दिनांक-04.01.2026, धारा:21 (बी) /22(बी)/25/27/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में जिले के मयुरहण्ड थाना क्षेत्र के मघनिया गांव का रूपेश कुमार दोंगी (25 वर्ष),ढोढी गांव का नीरज कुमार यादव (19 वर्ष), प्रकाश कुमार दाँगी (27 वर्ष) और लक्ष्मण कुमार दॉगी (19 वर्ष) और सदर थाना क्षेत्र के लोवागडा गांव के राकेश कुमार दांगी का नाम शामिल है।
छापामारी दल मे एसडीपीओ संदीप सुमन,सदर थाना प्रभारी
विपिन कुमार,पुअनि राहुल सिंह,पुअनि टिपू अंसारी,पुअनि कुमार गौतम और सदर थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।
