
चतरा। प्रेम प्रसंग के जाल में फंसी एक साहसी युवक की गवाही ने उसके कातिलों का पर्दाफाश कर दिया। हजारीबाग के सलगा गांव के करमजीत कुमार उर्फ विकास साव, जो परिवार का इकलौता सहारा थे, चतरा कोर्ट में विवादित प्रेम प्रसंग के केस में गवाही देकर लौटते ही मौत के मुंह में समा गए। शुक्रवार देर शाम चतरा-सिमरिया मार्ग पर धमधमा गांव के पास उनकी अपाची बाइक पर सवार थे विकास। तभी बोलेरो पर सवार अपराधियों ने पीछा किया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीन गोलियां सीने में लगीं, सड़क खून से लाल हो गई और विकास की सांसें थम गईं।सदर थाना पुलिस ने कमाल कर दिखाया। चतरा एसपी सुमित अग्रवाल द्वारा गठित SIT ने महज 48 घंटों में हत्या की साजिश का भंडाफोड़ कर दिया। SIT ने खुलासा किया कि मृत लड़की के माता लीला देवी और हथियार सप्लायर आदित्य साव ने ही बदले की आग में विकास को निशाना बनाया था। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। SIT में सदर SDPO संदीप सुमन, थाना प्रभारी अवधेश सिंह, SI कासिम अंसारी और SI मनीष कुमार शामिल थे। टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने मामले को फौरन सुलझा लिया।
