Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : ईद की धूम: इबादत के लिए झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ
    Chatra News

    Chatra News : ईद की धूम: इबादत के लिए झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा के मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिल एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद,एक महीने के पवित्र रमजान के रोजों और इबादत के बाद आज चतरा जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों तक, हर तरफ खुशियों का माहौल देखा गया। हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की और मुल्क की तरक्की व शांति के लिए दुआएं मांगी। सुबह से ही जिले के विभिन्न ईदगाहों में रौनक दिखाई देने लगी थी। प्रतापपुर, हंटरगंज, सिमरिया, जोरी, पत्थलगड़ा और इटखोरी समेत तमाम प्रखंडों में छोटे-बड़े सभी ईदगाह नमाजियों से गुलजार रहे। सफेद लिबास और सिर पर टोपी पहने बच्चे, बूढ़े और जवान खुदा की बारगाह में सजदा करते नजर आए। नमाज मुकम्मल होने के बाद ‘ईद मुबारक’ के नारों के साथ लोग एक-दूसरे के गले मिले और गिले-शिकवे दूर किए। बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह था। ईदगाहों के बाहर सजे मेलों में बच्चे गुब्बारे, खिलौने और आइसक्रीम का लुत्फ उठाते दिखे। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की जा सके। त्योहार की इस रौनक ने एक बार फिर चतरा की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है।

    संवाददाता,प्रवीण कुमार सिंह

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक

    March 22, 2026

    Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग।

    March 22, 2026

    Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न

    March 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    • Chatra News : विराट हिंदू सम्मेलन का कान्हाचट्टी प्रखंड में भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब; भजन-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां March 22, 2026
    • Chatra News : धूमधाम से निकला सरहुल जुलूस,सुरक्षा के बीच पारंपरिक रंग में रंगा लावालौंग March 22, 2026
    • Chatra News : ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज,अमन-चैन की मांगी दुआ March 22, 2026
    • Chatra News : कौलेश्वरी मेला के आयोजन पर विशेष तैयारी, थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने संभाली कमान। March 21, 2026
    • Chatra News : ईद की धूम: इबादत के लिए झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ March 21, 2026
    • Chatra News : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश March 20, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.