
चतरा जिला के हंटरगंज थाना क्षेत्र के ख़ुटीकेवाल गांव स्थित मुसहर टोला में बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है,जहां चोरों ने एक साथ आठ घरों को निशाना बना डाला। यह घटना उस समय घटी जब मुसहर समुदाय के सभी परिवार
अपनी दैनिक मजदूरी के लिए जोरी गए हुए थे
सुबह ग्रामीणों को तब घटना की जानकारी मिली जब समुदाय के एक युवक ने घरों के पास सामान इधर-उधर बिखरा हुआ देखा। उसने तुरंत फोन कर बाकी ग्रामीणों को सूचित किया। थोड़ी ही देर में सभी परिवार मौके पर पहुंचे और घरों का हाल देखकर स्तब्ध रह गए। सभी घरों के ताले टूटे मिले और अंदर रखा कीमती सामान गायब था। चोरों ने कपड़े, नगदी और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया है।
किन-किन परिवारों को बनाया गया निशाना
चोरों ने मुसहर टोला के जिन आठ घरों में चोरी की, उनमें शामिल हैं—
अजय मुसहर,कारु मुसहर,विनय मुसहर,दीपू मुसहर,गोरा मुसहर आलोक मुसहर,कृष्ण मुसहर
बांसो मुसहरनी,इन सभी परिवारों की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है,ऐसे में घर लौटकर उनका उजड़ा घर देखना बेहद दुखद और पीड़ादायक दृश्य था। कई महिलाओं ने बताया कि उनकी शादी–ब्याह में संजोई गई जेवर की पूंजी भी चोर उठा ले गए।
थाना प्रभारी प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे, कहा—“लिखित आवेदन मिलते ही दर्ज होगा मामला”
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच की। उन्होंने बताया कि—
घटना की मौखिक जानकारी मिली थी,जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची*।
*जांच जारी है,और लिखित आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। ग्रामीणों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश और भय का माहौल है। वे लगातार पुलिस से सुरक्षित माहौल और त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
