Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News: चोरी की वारदात , सीमेंट दुकान का ताला तोड़ कर 24,600 रुपए उड़ाए
    Chatra News

    Chatra News: चोरी की वारदात , सीमेंट दुकान का ताला तोड़ कर 24,600 रुपए उड़ाए

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से आमजन में भय और आक्रोश का माहौल है। ताजा मामला लावालौंग थाना क्षेत्र के एसएसबी कैंप के समीप थाना रोड स्थित एक दुकान से जुड़ा है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर नगदी पर हाथ साफ कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदु निवासी प्रदीप साहू (पिता– खिरोधर साहू) की थाना रोड स्थिति दुकान में चोरों ने देर रात धावा बोला। चोरों ने सीमेंट दुकान के शटर में लगे तीनों ताले तोड़ दिए और अंदर प्रवेश कर काउंटर का लॉक भी तोड़ डाला। काउंटर में रखे लगभग 24 हजार 600 रुपए नगद राशि चोरी कर ली गई।मुक्तभोगी प्रदीप साहू ने बताया कि प्रतिदिन की तरह जब वह सुबह करीब 7 बजे दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर के तीनों ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। काउंटर का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखी नगदी गायब थी। वहीं दुकान के रजिस्टर, चेकबुक व अन्य कागजात भी अस्त-व्यस्त हालत में पड़े थे।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई और पुलिस प्रशासन से गश्ती बढ़ाने की मांग की।मुक्तभोगी ने लावालौंग थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।गौरतलब है कि इससे पूर्व भी लावालौंग प्रखंड के लामटा गांव में दो दुकानों में चोरी की घटना हो चुकी है। उन घटनाओं का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें चोरों की गतिविधियां कैद हुई थीं। इसके बावजूद क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोर बेखौफ होकर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रात्रि गश्ती तेज करने, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रह सके।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : ईटखोरी महोत्सव मे एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा, महिलाओं-बच्चों की हिफाजत पहली प्राथमिकता!

    February 15, 2026

    Chatra News : प्रभात क्लब की भावपूर्ण श्रद्धांजलि: पुलवामा के 40 शहीदों को कान्हाचट्टी में नमन

    February 14, 2026

    Chatra News : रात के सन्नाटे में मौत का साया: राजपुर बाजार में हाथी का कहर टला, ग्रामीणों की जान पर बनी!

    February 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Ranchi News : रांची एयरपोर्ट के पास हथियारों का बड़ा खेल: राहुल सिंह गैंग के 3 अपराधी गिरफ्तार, गोलीबारी की साजिश नाकाम! February 15, 2026
    • Chatra News: चोरी की वारदात , सीमेंट दुकान का ताला तोड़ कर 24,600 रुपए उड़ाए February 15, 2026
    • Chatra News : ईटखोरी महोत्सव मे एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा, महिलाओं-बच्चों की हिफाजत पहली प्राथमिकता! February 15, 2026
    • Chatra News : प्रभात क्लब की भावपूर्ण श्रद्धांजलि: पुलवामा के 40 शहीदों को कान्हाचट्टी में नमन February 14, 2026
    • Chatra News : रात के सन्नाटे में मौत का साया: राजपुर बाजार में हाथी का कहर टला, ग्रामीणों की जान पर बनी! February 14, 2026
    • Chatra News : गोली का घाव भरा न था, नक्सलियों ने घर पर चिपकाया मौत का फरमान: मासूम SPO श्याम का परिवार अब कांप रहा है डर से! February 13, 2026
    • Chatra News breaking: जनता का भरोसा मेरी ताकत, चतरा का सपना साकार करूंगा!” – तौफीक आलम की भावुक अपील, अंसार नगर में चुनावी कार्यालय का धूमधाम से उद्घाटन February 12, 2026
    • Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से  वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.भी. के. सुब्रमण्यम ने  की शिष्टाचार भेंट , स्व निर्मित कैंसर उपचार मशीन की दी विस्तृत जानकारी की February 12, 2026
    • Chatra News:राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित February 12, 2026
    • Chatra News:राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026: प्रचार रथ रवाना, वाटर स्पोर्ट्स, 500 ड्रोन शो और सांस्कृतिक संध्या होंगे मुख्य आकर्षण February 11, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.