
Chatra : हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है,जो अपनी प्रेमिका से मिलने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ पहुँचा था। समय रहते पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने संभावित बड़े अपराध को होने से पहले ही रोक लिया।
खबर के अनुसार चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली कि हंटरगंज के कोसमाही गांव में एक युवक संदिग्ध रूप से अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही एसपी ने हंटरगंज थाना को सत्यापन और कार्रवाई का निर्देश दिया।पुलिस टीम ने तुरंत गांव में छापेमारी की और मौके से गुड्डू कुमार उर्फ भविष्य,पिता—अकलू गंझू,निवासी—लेवाड़ (थाना कुंदा, जिला चतरा) को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने गांव आया था, लेकिन वह अवैध हथियार भी साथ लाया था,जो किसी बड़ी घटना को जन्म दे सकता था।जप्त सामानों में
एक अवैध देसी कट्टा,एक जिंदा कारतूस,एंड्रॉयड मोबाइल फोन, टाटा इंडिगो कार(BR02Q-3666)
गिरफ्तारी के बाद वादी अरुण कुमार, निवासी—कोसमाही, के आधार पर हंटरगंज थाना कांड संख्या 44/26 दर्ज किया गया। आरोपी पर धारा 352/351(2) BNS एवं 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई न हुई होती,तो कोई गंभीर घटना घट सकती थी।इस छापा मारी अभियान में थाना प्रभारी प्रभात कुमार (टीम लीड)एसआई पुरुषोत्तम अग्निहोत्री एएसआई सुनील कुमार दुबे थाना एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
