
चतरा जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर सदर, सिमरिया एवं ईटखोरी थाना क्षेत्रों के संवेदनशील जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों एवं थाना प्रभारियों को रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
असमाजिक तत्वों, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले व्यक्तियों एवं पूर्व में घटना कारित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध धारा-126 BNSS के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड डाउन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बलों की प्रतिनियुक्ति के अलावा सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।
जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन करने तथा सत्यापन के दौरान मार्गों में पड़ने वाले ईंट, पत्थर एवं छरियां हटाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, जिला नियंत्रण कक्ष से समन्वय स्थापित कर प्रतिघंटे रिपोर्ट देने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे वास्तु स्थिति एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान सुनिश्चित हो सके।
साथ ही, आज से प्रत्येक दिन एंटी क्राइम चेकिंग के अलावा होटल, मॉल एवं दुकानों का नियमित चेकिंग करने तथा जुलूस के दौरान असमाजिक तत्वों पर नजर रखने हेतु वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
