Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : हंटरगंज के अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय में  छात्रा गर्भवती मिली,पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप
    Chatra News

    Chatra News : हंटरगंज के अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय में  छात्रा गर्भवती मिली,पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है। विद्यालय की 14 वर्षीय छात्रा,जो तीसरी कक्षा में पढ़ती है और छात्रावास में रहकर शिक्षा ग्रहण करती थी, मेडिकल जांच में गर्भवती पाई गई है। घटना सामने आते ही विद्यालय परिसर से लेकर पूरे प्रखंड में दहशत और आक्रोश फैल गया है। परिजनों को सूचना मिलते ही वे विद्यालय पहुंचे और शिक्षक तथा प्रबंधन पर कड़ी लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था में चूक का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित जांच की प्रक्रिया शुरू की। छात्रा और विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद को विशेष सुरक्षा में लेकर थाने ले जाया गया,जहां प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गहन पूछताछ की गई।
    इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी कीर्तिश्री जी ने तत्काल संज्ञान लिया और घटना की गहन जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। प्रारंभिक स्तर पर जवाबदेही तय करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पुलिस न्यायिक हिरासत मे लेकर जेल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। छात्रा के बयान दर्ज करने के लिए एसी अरविंद कुमार एसडीओ मोहम्मद जहूर आलम,महिला थाना प्रभारी,आरईओ अंबुजा राज,तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम विद्यालय और थाने में मौजूद रही। पीड़िता से बयान सुरक्षित वातावरण में लिया गया है।

    घटना की जानकारी फैलते ही कई जनप्रतिनिधि भी विद्यालय और थाना पहुंचे ।

    जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी ने इसे अति गंभीर मामला बताते हुए कहा कि वे डीसी और एसपी से मिलकर पीड़िता के लिए न्याय सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगी।उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि “ऐसे कृत्य पर कठोर से कठोर दंड होना चाहिए।”
    नावाडीह मुखिया बसंती पन्ना ने मांग की कि यह जांच पूरी तरह निष्पक्ष,वैज्ञानिक और डीएनए रिपोर्ट पर आधारित हो,ताकि न तो कोई निर्दोष फंसे और न कोई दोषी बच सके।
    मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों—जिप सदस्य निशी कुमारी, बीडीओ निखिल गौरव, कमान कच्छप, इंस्पेक्टर बिपिन कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वेद प्रकाश,बीडब्लूओ दिनकर कुमार सिंह,सीआई धीरज कुमार,पूर्व जिप सदस्य सुनील दास, रेणु दास, बेचन पासवान, मुर्शीद आलम,जयहिंद पासवान सहित कई गणमान्य लोगों ने प्रशासन से शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस व जिला प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। हालांकि,प्रशासनिक अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और कोई आधिकारिक बयान देने से परहेज कर रहे हैं, जिससे लोगों में कई सवाल उठ रहे हैं। अब पूरा प्रखंड इस बात की प्रतीक्षा कर रहा है कि जांच की रफ्तार कितनी तेज होती है और पीड़िता को न्याय कितनी शीघ्र मिलता है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि “जब परिस्थिति स्पष्ट है, तब कार्रवाई में विलंब क्यों?”
    लोगों की चिंता अब इस बात पर केंद्रित है कि क्या केवल प्राचार्य का न्यायिक हिरासत में लेना पर्याप्त है या जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : एसपी ने थाना,सीआरपीएफ कैंप और विद्यालय का किया निरीक्षण,दिये कई दिशा निर्देश

    April 10, 2026

    Chatra News : रेड क्रॉस में थैलेसीमिया मरीजों के बोर्न मैरो ट्रांसप्लांट को लेकर लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    April 10, 2026

    Chatra News : नए थाना प्रभारी ने बैठक कर पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

    April 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : एसपी ने थाना,सीआरपीएफ कैंप और विद्यालय का किया निरीक्षण,दिये कई दिशा निर्देश April 10, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में थैलेसीमिया मरीजों के बोर्न मैरो ट्रांसप्लांट को लेकर लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर April 10, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज के अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय में  छात्रा गर्भवती मिली,पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप April 10, 2026
    • Chatra News : नए थाना प्रभारी ने बैठक कर पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात April 9, 2026
    • Chatra News : सोहावन मोड़ पर आमने-सामने बाइक टक्कर मे दो घायल April 9, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने सदर अस्पताल, चतरा का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु दिए सख्त निर्देश April 9, 2026
    • Chatra News : प्रेमिका से मिलने पहुँचा युवक हथियार के साथ,एसपी के निर्देश पर युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया April 9, 2026
    • Chatra News : कुंदा थाना क्षेत्र के जंगलों में चल रहे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 1000 किलो जावा महुआ नष्ट! April 8, 2026
    • Chatra News : चतरा में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ April 8, 2026
    • Chatra News : राजपुर छठ घाट पर अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों मे उबाल बाजार बंद कर जताया विरोध April 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.