
Chatra : 19, 20 एवं 21 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव के भव्य एवं सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने साफ-सफाई, प्रवेश द्वार, मंच व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में महोत्सव के सफल संचालन हेतु गठित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
*19 फरवरी (प्रथम दिवस)*
प्रथम दिन 04:30 बजे संध्या से 05:30 बजे तक गंगा आरती आयोजित होगी। इसके उपरांत श्री विपिन मिश्रा एवं ग्रुप द्वारा शंख एवं डमरू वादन (05:30–06:00 बजे), झारखंडी छऊ नृत्य (06:00–06:15 बजे), झुमर नृत्य (06:15–06:30 बजे), अनुपम गिरी (गायक) की प्रस्तुति (06:30–06:45 बजे), कर्नाटक यक्षगान (06:45–07:05 बजे), सुधीर कुमार पांडे (गायक) की प्रस्तुति (07:05–07:20 बजे), कथक नृत्य (07:35–08:20 बजे), आरंभ बैंड, हजारीबाग (08:20–09:20 बजे) तथा रोहित आर.के. ग्रुप एवं नितेश कच्छप (09:20–10:50 बजे) प्रस्तुति देंगे।
*20 फरवरी (द्वितीय दिवस)*
द्वितीय दिन 06:00 बजे से शिवानी पांडे (गायिका), अग्रीमा गुप्ता (गायिका), सुप्रिया डांस ग्रुप, कुमारी दित्या (गायिका), माधवी गुप्ता (गायिका), ओडिशा का गोटीपुआ नृत्य, ओडिसी लोकनृत्य, सिमरन शाह डांस ग्रुप (कृष्ण भक्ति नृत्य), दीप्ति मिश्रा (गायिका) एवं झारखंडी पाईका नृत्य की प्रस्तुतियां क्रमशः होंगी। रात्रि 08:30 बजे से 10:30 बजे तक सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे।
*21 फरवरी (तृतीय दिवस)*
तृतीय दिवस पर साक्षी प्रिया दुबे (गायिका), गोंड नृत्य, मुंडारी नृत्य, मृणालिनी अखौरी (गायिका), तमिलनाडु का भरतनाट्यम, पराई अट्टम, बॉलीवुड गायक रवि त्रिपाठी, किस्सु राहुल डांस ग्रुप एवं फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 09:15 बजे से 11:00 बजे तक प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी अपनी प्रस्तुति देंगी।
जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव को आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से महोत्सव में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
