
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के बभने गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां हाईवा के चकमे से स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक राजा खान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गया जिले के शेरघाटी के हमजापुर से चतरा के महुआ चौक में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था। घटना के बाद जिस घर मे शादी थी उस घर की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुवे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
