Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : उपायुक्त की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा,लंबित भुगतान व कार्यों में देरी पर प्रखंडों को कड़ी फटकार
    Chatra News

    Chatra News : उपायुक्त की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा,लंबित भुगतान व कार्यों में देरी पर प्रखंडों को कड़ी फटकार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों की स्थिति, लक्ष्य प्राप्ति, वित्तीय उपयोगिता तथा भुगतान संबंधी मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अबुआ आवास योजना की अद्यतन प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों के आवास निर्माण कार्य लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करते हुए शत-प्रतिशत आवास पूर्णता सुनिश्चित की जाए। साथ ही आवास निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया, ताकि लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। जिन प्रखंडों में लाभुक स्तर पर आवास निर्माण लंबित है, वहां प्रखंड स्तर के अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त करने का निर्देश भी दिया गया। इसके उपरांत मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में आधार आधारित भुगतान प्रणाली (एबीपीएस), मजदूरों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने तथा अन्य योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। मनरेगा अंतर्गत लंबित मैटेरियल भुगतान के मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों (बीपीओ) पर नाराजगी व्यक्त की और उन्हें कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि भुगतान से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को नियमानुसार शीघ्र पूरा करते हुए लंबित मैटेरियल पेमेंट तथा कर्मियों के मानदेय का भुगतान अविलंब सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि मजदूरों और कर्मियों के भुगतान में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है तथा इसके लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंड क्षेत्रों में मनरेगा पार्क का निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि पार्क के समुचित विकास के लिए आवश्यकताओं का आकलन कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रखंड स्तर पर नियमित समन्वय बैठकें आयोजित की जाएं। प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों, तकनीकी सहायकों, कार्यान्वयन एजेंसियों तथा विभागीय प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाएं। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीओ, जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : ग्राम सभाओं के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान

    March 7, 2026

    Chatra News :पांच दिनों की बेचैनी खत्म, लेकिन टूटे सपनों का दर्द: चतरा में अनिश का शव मिला, क्या था वो रहस्यमयी रात?

    March 7, 2026

    Chatra News : होली के रंगों में डूबी पीड़ा: बेसहारा मां का फरिश्ता बना राजू

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : ग्राम सभाओं के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान March 7, 2026
    • Chatra News :पांच दिनों की बेचैनी खत्म, लेकिन टूटे सपनों का दर्द: चतरा में अनिश का शव मिला, क्या था वो रहस्यमयी रात? March 7, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा,लंबित भुगतान व कार्यों में देरी पर प्रखंडों को कड़ी फटकार March 7, 2026
    • Chatra News : होली के रंगों में डूबी पीड़ा: बेसहारा मां का फरिश्ता बना राजू March 7, 2026
    • Chatra News : गुस्से की आग में जल गई जिंदगी: एक डांट ने शोभा को छीन लिया हमेशा के लिए! March 6, 2026
    • Chatra News : टीबी मरीजों के समुचित उपचार एवं जागरूकता बढ़ाने पर जोर March 6, 2026
    • Chatra News : रंगों की होली में चतरा के चेयरमैन बाबू भाई ने बिखेरे भाईचारे के रंग! March 4, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में भव्य उद्घाटन: ‘वोल्ट ब्रदर्स’ ई-स्कूटी शोरूम से अब किफायती होगी सफर की राह March 3, 2026
    • Chatra News : संदेहास्पद स्थिति में युवक युवती की मौत जांच में जुटी पुलिस March 3, 2026
    • Chatra News : नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष बाबू खान नें दी होली की बधाई, एसडीओ से शहर में एहतियातन नो एंट्री लगाने की मांग March 3, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.