
Chatra : कान्हाचट्टी बाजार में शनिवार को रामनवमी पूजा के भव्य आयोजन को लेकर एक उत्साहपूर्ण बैठक आयोजित की गई। स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी वाली इस बैठक की अध्यक्षता बबलू केशरी ने की। सर्वसम्मति से अमित केशरी को अध्यक्ष, दीपक केशरी को उपाध्यक्ष तथा उज्ज्वल गुप्ता को सचिव चुना गया।बैठक में पूजा आयोजन, सजावट, भंडारे और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित केशरी ने बताया कि 24 मार्च 2026 को मुख्य पूजा के साथ मंगल जुलूस निकाला जाएगा, जो बाजार के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा। पश्चिम बंगाल से विशेष कलाकारों को आमंत्रित किया गया है, जो भक्तिमय झांकियां, रामलीला और लोक नृत्य प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्थानीय परंपराओं को मजबूत कर सामुदायिक एकता को बढ़ावा देगा।
कान्हाचट्टी संवादाता नितेश कुमार सिंह
