
Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर में डोहरा आहर के मशहूर छठ घाट पर आज ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। बुधवार को सैकड़ों स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और पूरे राजपुर बाजार को ठप कर दिया। नारे लगते हुए वे चिल्ला रहे यह हमारा आस्था का केंद्र है, इसे हाथ मत लगाओ! ग्रामीणों का गुस्सा जायज लगता है। उनका कहना है कि बिना किसी वैध इजाजत के इस पवित्र घाट पर निर्माण चल रहा है, जो छठ पूजा के दौरान हजारों भक्तों की भारी भीड़ के लिए खतरा बन सकता है। “यहाँ दुर्घटना हो गई तो जिम्मेदार कौन होगा । दूसरी तरफ, निर्माण करने वालों का दावा है कि जमीन के सारे कागजात उनके पास पूरे वैध हैं। लेकिन ग्रामीण चुप नहीं बैठे उन्होंने साफ कहा कि यह छठ घाट की जमीन है, निजी निर्माण कार्य बर्दाश्त नहीं होगा!प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर दबाव बनाया और तुरंत रोक लगाने की मांग की। अगर जल्दी कार्रवाई न हुई तो आंदोलन और भड़केगा, ऐसी चेतावनी दी। कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मैदान में उतरे और ग्रामीणों का साथ दिया, निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई। प्रशासन ने आखिरकार हरकत में आते हुए निर्माण रोक दिया। मामला जांच के दायरे में है—अवैध साबित हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी। लोगों से शांति बनाए रखने को कहा गया है। अब सबकी नजरें प्रशासन पर टिकी हैं।
