
चतरा: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल चतरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को आवश्यक रख-रखाव एवं मरम्मति कार्य के कारण 33 केवी इटखोरी-चतरा तथा 33 केवी इटखोरी-गिद्धौर लाइन में शटडाउन लिया जाएगा।विभाग ने बताया कि यह शटडाउन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान चतरा शहर सहित इटखोरी,गिद्धौर,पत्थलगड्डा, हंटरगंज,जोरी,टंडवा,सिमरिया,प्रतापपुर, लावालौंग,कुंदा एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पूर्व सेआवश्यक तैयारी कर लें और सहयोग प्रदान करें। अधिकारियों ने कहा कि कार्य का उद्देश्य विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाना है।विद्युत आपूर्ति प्रमंडल ने उपभोक्ताओं को सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया है।
