
Chatra : नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत नाम-निर्देशन की प्रक्रिया के पाँचवें दिन आज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से नामांकन कार्य संपन्न कराया गया। इस क्रम में वार्ड सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 01 से वासुदेव यादव, धीरज कुमार, योगेंद्र यादव, राकेश कुमार एवं भोला बिहारी लाल; वार्ड संख्या 02 से निखत प्रवीण, अनीता देवी, ऋतिक कुमार, संगीता सिन्हा एवं कांति देवी; वार्ड संख्या 03 से सैउद्दूर रहमान, संजय कुमार, मोहम्मद नेहाल, आलोक कुमार, मोहम्मद शमीम अख्तर एवं मोहम्मद शाहिद; वार्ड संख्या 04 से कुमारी निशा एवं रानी कुमारी; वार्ड संख्या 06 से मनोज कुमार प्रधान; वार्ड संख्या 07 से पूनम कुमारी एवं पूनम देवी; वार्ड संख्या 08 से सुमित जयसवाल, सरिता देवी, हीरामन साव एवं सोमेंद्र नाथ घोष; वार्ड संख्या 09 से बबीता कुमारी एवं प्रमिला देवी; वार्ड संख्या 10 से मीरा देवी एवं बबीता देवी; वार्ड संख्या 11 से वेदवती जयसवाल; वार्ड संख्या 12 से आफताब आलम, मोहम्मद शोएब एवं मोहम्मद माजिद आलम; वार्ड संख्या 13 से माया देवी; वार्ड संख्या 14 से अफसाना खातून; वार्ड संख्या 15 से फिरदौशी रौनक एवं साहिना खातून; वार्ड संख्या 16 से राम प्रवेश कुमार, अमन कुमार गुप्ता, विशाल कुमार, छोटू कुमार एवं सुशील कुमार; वार्ड संख्या 17 से अंजू कुमारी एवं सुमित्रा देवी; वार्ड संख्या 18 से मोहम्मद आसिफ इकबाल एवं प्रेमानंद साहू; वार्ड संख्या 19 से हलीमा खातून एवं अजहर हकीम; वार्ड संख्या 20 से मोहम्मद इमरान; वार्ड संख्या 21 से विनोद राम तथा वार्ड संख्या 22 से नितेश कुमार, सौरभ कुमार एवं प्रकाश कुमार द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ प्रत्याशियों—राजवीर, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार रौशन, जमुना प्रसाद, हिमांशु कुमार, पप्पू कुमार यादव, मोहम्मद आशिक, मोहम्मद वसीर निजामुद्दीन एवं सुदेश कुमार—द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप नाम-निर्देशन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि निर्धारित तिथियों के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया आगे भी सुचारु रूप से जारी रहेगी।
