
चतरा के खुटेर गांव में एक छोटी सी नोंकझोंक ने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी। सुनील भारती की पत्नी शोभा देवी, जिनका मायका लेढो गांव था, शुक्रवार को खाना बनाने में थोड़ी देरी पर पति की डांट सुनकर इतना आहत हो गईं कि गुस्से में घर का जहर पी लिया।परिजन घबरा गए। आनन-फानन में उन्हें इमामगंज अस्पताल ले भागे, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया। एम्बुलेंस में उम्मीद की आखिरी किरण लिए वे दौड़े, मगर रास्ते में ही शोभा की सांसें थम गईं। वह हंसती-खेलती बहू, मां, पत्नी अब हमेशा के लिए चली गई।अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव शोक में डूबा हुआ। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जांच में पता चलेगा कि क्या सिर्फ यह मामूली विवाद था या कुछ और। लेकिन एक बात साफ है—गुस्से का यह खौफनाक कदम एक खुशहाल घर को मातमपुर्ण बना गया। काश, थोड़ी समझदारी से यह त्रासदी टल जाती!
