
Chatra : जहां लोग ईद की खुशियां मना रहे थे वहीं एक मासूम के सर से पिता का साया उठ गया मृतक के पिता ने सफेद जहर कारोबारी पर लगाया हत्या का आरोप आप सोच रहे होंगे कि यह सफेद जहर क्या है मैं आपको बताती हूं सफेद जहर जिसे ब्राउन शुगर के नाम से जाना जाता है मैं आपको बताती हूं पूरा मामला वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के कलर टोली में एक युवक मोहम्मद तनवीर ईद मनाने घर आया था जहां उसकी संदीग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, परिजनों ने थाना मे नामजद 6 लोगों पर आवेदन देकर हत्या का आरोप लगाया, मृतक के पिता ने बताया कि जोरी में इन दोनों बादाम की तरह ड्रग्स का पुड़िया बेचा जा रहा है कहा जाए तो थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर मेन रोड पर स्थित जामा मस्जिद के पास किया घटना है अब आप सोच सकते हैं कि थाने से इतनी दूरी पर खुलेआम जहर की पुड़िया ब्राउन शुगर बेचा जा रहा है मृतक के पिता के अनुसार, जब कुछ लोग तनवीर को घर छोड़कर भागे, तो उसके मुंह से सफेद झाग निकल रहा था। अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह झाग और अचानक हुई मौत सीधा इशारा कर रही है कि मामला सामान्य नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश की ओर संकेत कर रहा था । मामले की गंभीरता को देखते हुए वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर पांच युवकों को हिरासत में लिया है जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। लेकिन यहाँ सबसे बड़ा सवाल यह है अगर परिजनों का आरोप सही है, तो क्या जोरी थाना क्षेत्र में ड्रग्स का काला कारोबार बेखौफ चल रहा है? क्या नशे के सौदागर अब युवाओं की रगों में जहर घोल रहे हैं? अगर इलाके में नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है, तो स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? यह घटना केवल एक मौत नहीं, बल्कि प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। क्या पुलिस इन पांचों संदिग्धों से सच उगलवा पाएगी? क्या उस ‘सफेद जहर’ के असली किंगपिन तक कानून के हाथ पहुंचेंगे? फिलहाल, एक बेवा पत्नी और एक महीने का मासूम बच्चा इंसाफ की गुहार लगा रहा है। पूरा कलाल टोली इस वक्त गम और गुस्से में है।
