
लावालौंग, (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए, लावालौंग क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की राह आसान हो गई है। आज हुटरू पांकी रोड, लावालौंग पर स्थित ‘वोल्ट ब्रदर्स’ (Volt Brothers) ई-स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया।
शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि छटू सिंह भोगता बीससूत्री अध्यक्ष और दहनी देवी मुखिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस उद्घाटन समारोह में लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और स्थानीय ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे। अतिथियों ने डायरेक्टर सुमित कुमार यादव के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां न केवल पेट्रोल पर होने वाले खर्च को कम करेंगी, बल्कि प्रदूषण मुक्त वातावरण में भी अपना योगदान देंगी।
शोरूम के डायरेक्टर सुमित कुमार यादव ने बताया कि ग्राहकों के लिए एक विशेष बंपर ऑफर पेश किया गया है, जिसके तहत ₹1,00,000 में तीन स्कूटी दी जा रही हैं। इसके अलावा, गाड़ियां मात्र ₹35,000 की शुरुआती कीमत से उपलब्ध हैं।
‘वोल्ट ब्रदर्स’ केवल बिक्री केंद्र नहीं, बल्कि एक ‘ई-व्हीकल हब’ के रूप में कार्य करेगा, जहाँ ग्राहकों को सेल्स के साथ-साथ सर्विसिंग, बैटरी, चार्जर, मोटर और सभी प्रकार के स्पेयर पार्ट्स की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
सुमित कुमार यादव (डायरेक्टर)
वोल्ट ब्रदर्स, लावालौंग, चतरा।
फोन: 9113141359, 7061976409
