
चतरा, झारखंड। अमेरिका और इराक के बीच छिड़े युद्ध की गर्मी अब भारत की रसोई तक पहुंच गई है। चतरा में LPG गैस सिलेंडर की भारी किल्लत से तंग लोग सड़कों पर उतर आए। घंटों सड़क जाम रही, क्योंकि गैस एजेंसी वाले वादे निभाने के बजाय ताला लटका फरार हो गए।चार दिनों से लोग सुबह-सुबह एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। एक दिन कहते हैं आज मिलेगा, दूसरे दिन कल। आज भी पहुंचे तो दुकान बंद, फोन तक नहीं उठा। गुस्साए ग्राहकों ने सड़क रोकी और हंगामा किया। उन्होंने एजेंसी पर मनमानी का आरोप लगाया – रसीद तो कटवा ली, लेकिन गैस ज्यादा पैसे पर ही बेची जा रही। बिना गैस के चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है।
