Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : ईद-उल-फितर, सरहुल एवं रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील
    Chatra News

    Chatra News : ईद-उल-फितर, सरहुल एवं रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री, आईएएस की अध्यक्षता में आगामी ईद-उल-फितर, सरहुल तथा दिनांक 26 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।उपायुक्त ने सभी उपस्थित सदस्यों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए पर्व-त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि चतरा जिला अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है और सभी समुदायों के सहयोग से ही यह परंपरा आगे भी कायम रहेगी। बैठक में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, जुलूस मार्गों का पूर्व सत्यापन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक संदेशों के प्रसार पर कड़ी निगरानी रखने तथा अफवाहों से बचने की अपील की गई,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, ऐसे में किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सतत निगरानी की जा रही है तथा संवेदनशील एवं भ्रामक पोस्टों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, आपसी वैमनस्य फैलाने या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी पोस्ट, वीडियो अथवा संदेश के प्रसारण पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचना को साझा न करें तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में सोशल मीडिया का उपयोग करें। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजनों से भी अपील किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, सिविल सर्जन चतरा जगदीश प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी चतरा माहेश्वरी प्रसाद, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, सिमरिया टंडवा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी,शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : चार दोस्तों के साथ नहाने गए लक्ष्मणपुर डैम में छोटू कुमार नामक युवक को डूबने से हुई मौत

    March 19, 2026

    चतरा में विक्रम संवत 2083 का धमाकेदार स्वागत: कठौतिया तालाब पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंजे ‘हिंदू नववर्ष की जय!’

    March 19, 2026

    Chatra News : जिले में संचालित समाज कल्याण योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति हेतु सख्त निर्देश

    March 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : ईद-उल-फितर, सरहुल एवं रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील March 19, 2026
    • Chatra News : चार दोस्तों के साथ नहाने गए लक्ष्मणपुर डैम में छोटू कुमार नामक युवक को डूबने से हुई मौत March 19, 2026
    • चतरा में विक्रम संवत 2083 का धमाकेदार स्वागत: कठौतिया तालाब पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंजे ‘हिंदू नववर्ष की जय!’ March 19, 2026
    • Chatra News : जिले में संचालित समाज कल्याण योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति हेतु सख्त निर्देश March 18, 2026
    • Ranchi News : रांची में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी करेंगे शिरकत March 18, 2026
    • Chatra News : चतरा में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत! March 18, 2026
    • Chatra News : पानी की प्यास में फंसा हिरन, कांटों ने ली जान: सिमरडीह में दर्दनाक हादसा March 18, 2026
    • Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। March 17, 2026
    • Ranchi News : ईद-रामनवमी पर शांति का कवच: डीजीपी तदाशा मिश्र की मुस्तैद पुलिस, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर! March 17, 2026
    • Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड इको टूरिज्म अथॉरिटी (JETA) के शासी निकाय की चतुर्थ बैठक संपन्न। March 17, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.