Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित सभी इंडिकेटरों की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा, आंगनबाड़ी एवं टीबी मॉनिटरिंग पर विशेष जोर
    Chatra News

    Chatra News : स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित सभी इंडिकेटरों की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा, आंगनबाड़ी एवं टीबी मॉनिटरिंग पर विशेष जोर

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : आकांक्षी जिला/प्रखण्ड कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटरों की प्रगति की समीक्षा हेतु सोमवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मयूरहण्ड, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, योजना पदाधिकारी शिशिर कुमार पंडित,कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण विकास विशेष/भवन प्रमण्डल), जिला अभियंता, जिला परिषद तथा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आकांक्षी प्रखण्ड मयूरहण्ड एवं जिला चतरा अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, आधारभूत संरचना एवं कौशल विकास से जुड़े विभिन्न इंडिकेटरों की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित विभागों द्वारा पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि की स्थिति का भी आकलन किया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की प्रगति के अनुरूप ऑनलाइन मॉड्यूल्स में शत-प्रतिशत डेटा प्रविष्टि एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करें, ताकि जिले की उपलब्धियां राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित हो सकें। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को लंबित प्रविष्टियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। प्रखण्ड मयूरहण्ड के आंगनबाड़ी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जहां सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां का प्रतिवेदन एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया। सिविल सर्जन, चतरा को टीबी मरीजों के शत-प्रतिशत निबंधन, स्क्रीनिंग एवं संबंधित मॉड्यूल्स में डेटा अद्यतन शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने इंडिकेटरों पर प्रगति के साथ-साथ ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि नियमित रूप से सुनिश्चित करें तथा समयावधि में प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। डेटा अपडेट की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी संबंधित को सौंपी गई।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : सरकार के वादा से ठगी महसूस कर रहे हैं, गुरुजी मुख्यमंत्री आवास घेराव का किया ऐलान

    April 6, 2026

    Chatra News : हंटरगंज पुलिस ने चोरी की अपाची बाइक के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

    April 6, 2026

    Chatra News : नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक चालकों को लूटने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, बालूमाथ से एक एक लुटेरे को किया गिरफ्तार

    April 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित सभी इंडिकेटरों की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा, आंगनबाड़ी एवं टीबी मॉनिटरिंग पर विशेष जोर April 6, 2026
    • Chatra News : सरकार के वादा से ठगी महसूस कर रहे हैं, गुरुजी मुख्यमंत्री आवास घेराव का किया ऐलान April 6, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज पुलिस ने चोरी की अपाची बाइक के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार April 6, 2026
    • Chatra News : नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक चालकों को लूटने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, बालूमाथ से एक एक लुटेरे को किया गिरफ्तार April 5, 2026
    • Chatra : कान्हाचट्टी के तमाशीन जलप्रपात का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पर्यटक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश April 4, 2026
    • Chatra News : गेहूं की फसल उठाने के दौरान युवक को सांप ने काटा,हालत गंभीर April 4, 2026
    • Chatra News : हाईवा के चकमे से स्कोर्पियो दुर्गगतनाग्रस्त, चालक की मौत April 4, 2026
    • Chatra News : पशु चिकित्सालय कर्मी योगेंद्र यादव का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप! April 4, 2026
    • Chatra News : विष्णुगढ़ हत्याकांड पर झामुमो का तीखा प्रहार: “भाजपा नेता ही निकला हत्यारा, बेनकाब हुआ महिला सशक्तिकरण का ढोंग! April 3, 2026
    • Chatra News : मिट्टी ढोने वाला हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को मारा टक्कर से चंदन की मौके पर मौत बहन नेहा की हालत गम्भीर April 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.