
चतरा: लापता छात्र निखिल कुमार की खोजबीन की मांग को लेकर शनिवार की रात केशरी चौक पर सड़क जाम करने के मामले में सदर थाना में 19 नामजद समेत 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें बिंड मुहल्ला निवासी कृष्णा मालाकार, उनकी पत्नी, अनुराग वर्मा, सुनील माली, अनिल माली, महेंद्र माली, अजय डोम, राजा माली, सुशील कुमार, योगेश लोहार, जितेंद्र कुमार, चिंटू वर्मा, विशाल प्रजापति, रहमतिया मस्जिद निवासी मो. फैसल, शकलैन, रहमत नगर निवासी शकील, अंसार नगर निवासी इरशाद, लाईन मुहल्ला निवासी अहमद अली व मोनू मियां को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 30-35 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. इन सभी के खिलाफ सदर थाना कांड संख्या 80/26 के तहत सार्वजनिक मार्ग बाधित करने, सार्वजनिक उपद्रव करने, सरकारी कार्य में जानबूझकर बाधा डालने तथा लोक सेवकों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है.
