
चतरा : कान्हाचट्टी प्रखंड के मदगाड़ा पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इटवानी बन गया है लापरवाही का अड्डा। ग्रामीणों ने चेतावनी भरी आवाज में बताया कि यहां के शिक्षक सुबह बायोमैट्रिक हाजिरी बना कर फरार हो जाते हैं। शाम को स्कूल की छुट्टी के समय लौटते हैं, क्लासरूम को लॉक कर फिर गायब हो जातें है !”बच्चों की पढ़ाई का क्या होगा शिक्षक तो सिर्फ सैलरी के लिए आते हैं, वहीं गुस्से से लाल रामू देवी ने कहा की मिड-डे मील की हालत और भी बुरी है । कई बार बच्चे बिना खाए ही घर लौट पड़ते हैं। अभिभावक परेशान है शिकायतों का ढेर लगा दिया, लेकिन अफसरों की नींद नहीं टूटी।”सबसे शर्मनाक खुलासा तो ये कि स्कूल में महज एक पारा शिक्षक तैनात है वो भी शराब के नशे में धुत रहता है। ग्रामीण बोले, “बच्चों का भविष्य दांव पर है।” आक्रोशित लोगों ने शिक्षा विभाग से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त एक्शन और नियमित क्लास की मांग की।
कान्हाचट्टी संवादाता नितेश कुमार सिंह
