Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : प्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पलामू के तस्करों से 10 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार!
    Chatra News

    Chatra News : प्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पलामू के तस्करों से 10 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार!

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 2, 2026Updated:April 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो लाख रुपये के अवैध अंग्रेजी शराब का खेप पकड़ा है। साथ ही तस्करी में शामिल गिरोह का भी भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चक मार्ग से अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बिहार भेजी जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के बाद थाना प्रभारी ने टीम के साथ ग्राम कौरा चौक स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पलामू की ओर से आ रही एक सवारी गाड़ी को रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बियर बरामद की गई।मौके से पुलिस ने वाहन चालक सोनू कुमार और प्रिंस कुमार को धर दबोचा है। दोनों गिरफ्तार तस्कर पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के निवासी हैं। एसपी नें बताया कि पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब में कई नामी ब्रांड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आइकॉनिक वाइट कंपनी का 375 एमएल का 23 पीस, स्टर्लिंग रिजर्व के 180 एमएल के 22 पीस, आइकॉनिक वाइट के 180 एमएल के 24 पीस, ब्लेंडर्स प्राइड के 375 एमएल के 7 पीस, स्टर्लिंग रिजर्व 375 एमएल के 24 पीस शामिल हैं। इसके अलावा किंगफिशर स्ट्रांग 500 एमएल के 04 कार्टून में बंद 96 पीस बियर, किंगफिशर अल्ट्रा मैक्स के 500 एमएल के 24 पीस और रॉयल स्टेज 375 एमएल के 02 कार्टून में बंद 48 पीस व्हिस्की भी बरामद किया गया है। इस मामले में प्रतापपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य ऐसे सिंडिकेट को पूरी तरह समाप्त करना और तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ना है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अवैध शराब के कारोबार से दूर रहें और इस तरह की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि समाज को सुरक्षित और स्वच्छ बनाया जा सके। इस अभियान में थाना प्रभारी के साथ सशस्त्र बल के जवान भी शामिल रहे।

    संवाददाता, प्रवीण कुमार सिंह

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : हनुमान जन्मोत्सव पर BK+2 हाई स्कूल मैदान कान्हाचट्टी में भव्य आयोजन

    April 2, 2026

    ​chatra News : नल-जल योजना का दम तोड़ता सिस्टम: प्यास बुझाने के बजाय खुद ‘प्यासे’ खड़े हैं जलमीनार

    April 2, 2026

    Chatra News : 4 अप्रैल को 8 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

    April 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : हनुमान जन्मोत्सव पर BK+2 हाई स्कूल मैदान कान्हाचट्टी में भव्य आयोजन April 2, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पलामू के तस्करों से 10 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार! April 2, 2026
    • ​chatra News : नल-जल योजना का दम तोड़ता सिस्टम: प्यास बुझाने के बजाय खुद ‘प्यासे’ खड़े हैं जलमीनार April 2, 2026
    • Ranchi News : देर रात डेलीमार्केट में 19 साल के लाल ने लोडेड देसी कट्टा लहराना पड़ा महगा पुलिस ने घेरा कर किया गिरफ्तार ! April 1, 2026
    • Ranchi News : रांची में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ चेन लुटेरे से लेकर गैस चोर तक, तीन गिरफ्तार ! April 1, 2026
    • Ranchi News : अंबा प्रसाद ने राज्यपाल मिलकर विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय युवती के साथ हुए मामले को लेकर सीबीआई जांच का मांग किया April 1, 2026
    • Hazaribagh News हजारीबाग-चतरा में बौद्ध संस्थान की मांग तेज, संजय मेहता ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव April 1, 2026
    • Chatra News : 4 अप्रैल को 8 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी April 1, 2026
    • Chatra News नशे की लत और परिजनों की डांट ने ली जान; इटखोरी में स्कूल के पास पेड़ से झूलता मिला युवक का शव! April 1, 2026
    • Chatra News : बकोइया में पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश March 31, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.