Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : ग्राम सभाओं के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान
    Chatra News

    Chatra News : ग्राम सभाओं के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।इसी क्रम में हेडुम पंचायत सचिवालय में भी ग्राम सभा आयोजित कर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों और ग्रामीणों ने भाग लेकर समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने का संकल्प लिया।ग्राम सभा के दौरान उपस्थित लोगों को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि कम उम्र में शादी होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो जाती है और उनके स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ता है। इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों की शादी कानूनी उम्र के बाद ही करें और उन्हें बेहतर शिक्षा देने पर ध्यान दें।इस मौके पर मुखिया संतोष राम ने कहा कि बाल विवाह समाज के विकास में बड़ी बाधा है। इसे रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कहीं बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को जानकारी दें, ताकि समय रहते इसे रोका जा सके।वहीं पंचायत सचिव रामानुज संतोष ने कहा कि सरकार द्वारा बाल विवाह रोकने के लिए कई कानून और योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनका उद्देश्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से बाल विवाह के खिलाफ जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाल विवाह नहीं करने और समाज से इस कुप्रथा को समाप्त करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पंचायत के अन्य कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मौजूद थे।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News :पांच दिनों की बेचैनी खत्म, लेकिन टूटे सपनों का दर्द: चतरा में अनिश का शव मिला, क्या था वो रहस्यमयी रात?

    March 7, 2026

    Chatra News : उपायुक्त की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा,लंबित भुगतान व कार्यों में देरी पर प्रखंडों को कड़ी फटकार

    March 7, 2026

    Chatra News : होली के रंगों में डूबी पीड़ा: बेसहारा मां का फरिश्ता बना राजू

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Ranchi News : डॉ. इरफान अंसारी का ऐतिहासिक निर्णय — जनप्रतिनिधियों के लिए मजबूत होगी स्वास्थ्य सुरक्षा March 7, 2026
    • Chatra News : ग्राम सभाओं के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान March 7, 2026
    • Chatra News :पांच दिनों की बेचैनी खत्म, लेकिन टूटे सपनों का दर्द: चतरा में अनिश का शव मिला, क्या था वो रहस्यमयी रात? March 7, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा,लंबित भुगतान व कार्यों में देरी पर प्रखंडों को कड़ी फटकार March 7, 2026
    • Chatra News : होली के रंगों में डूबी पीड़ा: बेसहारा मां का फरिश्ता बना राजू March 7, 2026
    • Chatra News : गुस्से की आग में जल गई जिंदगी: एक डांट ने शोभा को छीन लिया हमेशा के लिए! March 6, 2026
    • Chatra News : टीबी मरीजों के समुचित उपचार एवं जागरूकता बढ़ाने पर जोर March 6, 2026
    • Chatra News : रंगों की होली में चतरा के चेयरमैन बाबू भाई ने बिखेरे भाईचारे के रंग! March 4, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में भव्य उद्घाटन: ‘वोल्ट ब्रदर्स’ ई-स्कूटी शोरूम से अब किफायती होगी सफर की राह March 3, 2026
    • Chatra News : संदेहास्पद स्थिति में युवक युवती की मौत जांच में जुटी पुलिस March 3, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.