
कान्हाचट्टी (चतरा): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 22 मार्च को प्रखंड स्तरीय विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। इसे भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को सीताराम सायल बगीचा में हुई बैठक में योजनाएं तय की गईं। संचालन कमांडो रजक ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए कमांडो रजक ने कहा, “हिंदू समाज को इतिहास की गलतियों से सबक लेना होगा। जाति भेद और कुरीतियों से ऊपर उठकर सभी भाइयों-बहनों को एकजुट होना चाहिए। यही सनातन धर्म की असली पहचान है।” उन्होंने सनातनियों से राजनीति से हटकर समाज में एकता दिखाने का आह्वान किया।अवधेश सिंह ने सम्मेलन की सफलता और विधि-व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “अधिक से अधिक संख्या में आइए, सनातन की अखंडता साबित कीजिए। सभी का सहयोग, समर्पण और त्याग जरूरी है।”अन्य वक्ताओं ने भी विचार साझा किए। बड़ी संख्या में सनातनी मौजूद थे,अवधेश सिंह, कमांडो रजक, सतीश सिंह, उदय चंद्रवंशी, प्रिंस सिंह, नितेश सिंह, निकेश मिश्रा, मिलन केशरी, उपेंद्र कुमार, रणजीत सिंह, चंदन केशरी आदि।सम्मेलन के लिए जिम्मेदारियां बांटी गईं:संयोजक: विनय कुमार सिन्हासह-संयोजक: प्रिंस सिंह, सतीश सिंहकोषाध्यक्ष: कमांडो रजकसह-कोषाध्यक्ष: रंजन केशरीव्यवस्था प्रमुख: उदय चंद्रवंशीसह-व्यवस्था प्रमुख: पंकज सिंह, कुंदन सिंहप्रचार-प्रसार प्रमुख: नवल सिंह, नितेश सिंह, मनीष पाठक, अवधेश सिंह, निकेश मिश्रा आदि।सभी सनातनियों से अपील है,भव्य सहभागिता सुनिश्चित करें!
कान्हाचट्टी संवाददाता,नितेश कुमार सिंह
