Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, June 17, 2025
Chatra News

चतरा सांसद कालीचरण सिंह जनप्रतिनिधियों के लिए मिसाल कायम कर रहे हैं।

चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने आम जनता के लिए सबसे अधिक उपलब्ध रहने का रिकार्ड बनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही उन्हें किसी व्यक्ति के सिस्टम द्वारा परेशान किए जाने की सूचना प्राप्त होती है, उसे संबंधित अधिकारी से संपर्क कर हर संभव न्याय दिलाने का कार्य करना अपना कर्तव्य समझते हैं। ये संस्कार उनमें सांसद चुने जाने से पहले भी देखने को मिलती थी। मेरे जैसे हजारों लोग इसके गवाह हैं। लेकिन सांसद चुने जाने के बाद ये दायरा और बढ़ गया है। करीब 20 लाख की आबादी वाले चतरा संसदीय क्षेत्र में सांसद कालीचरण सिंह मसीहा के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। सांसद कालीचरण सिंह जनप्रतिनिधियों के लिए मिसाल कायम कर रहे हैं। चतरा लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 20 मई 2024 को हुआ और मतगणना 4 जून 2024 को हुई। महज छह माह में सांसद कालीचरण सिंह ने अपने कुशल नेतृत्व के कारण वर्ष 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों चतरा और सिमरिया के साथ-साथ लातेहार और पांकी विधानसभा क्षेत्रों में भी भाजपा प्रत्याशी को जीत दिला दी है। वह भाजपा को मजबूत बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं। वह बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के अनुसार काम कर रहे हैं। उनका मोबाइल फोन हर किसी के लिए उपलब्ध है। जनता की सेवा के प्रति 24 घंटे सजग रहने की जानकारी है। मशहूर और गैर मशहूर हर किसी के फोन कॉल रिसीव करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी फितरत का हिस्सा है। अपने सीमित संसाधनों के बावजूद सांसद ऐसा जन-हितैषी माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें व्यवस्था से उलझने की बजाय व्यवस्था को जनभावनाओं के अनुकूल बनाने की बात अधिक है। यही कारण है कि सांसद की कार्यशैली से आमजन के साथ-साथ व्यवस्था के जिम्मेदार भी पूरी तरह संतुष्ट नजर आ रहे हैं। सांसद कालीचरण सिंह जनता के बीच खुद को आम आदमी की तरह पेश करते हैं। जिसके कारण लोग सांसद के बगल में बैठकर गर्व महसूस करते हैं।

Leave a Response