

चतरा : जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एकल अभियान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय (आवासीय) उत्तर झारखंड संभाग स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन मुख्य अतिथि चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह , नन्दलाल केशरी , पंकज दुबे , विनय सांसद प्रतिनिधी पवन कु राय , विवेक सिंह , विकास केशरी, विनोद जैन, दुलाल ठाकुर आदि ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि कर किए। इस प्रतियोगिता में उत्तर झारखंड के 11 जिले से लगभग 600 खिलाड़ी भाग लेरहे है।अतिथियों का स्वागत दुमका एकल की टीम ने ढोल नगाड़े एवं पारंपरिक नृत्य के साथ बहनों द्वारा पुष्प वर्षण कर की। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने एकल के अनुशासनात्मक और सुव्यवस्थित टीम व्यवस्था एवं आयोजन को देख आयोजन समिति की भूरी भूरी प्रशंशा की और क्षेत्र की पावन धरती पर टीम को स्वागत करते हुए राष्ट्र सेवा के लिए उत्प्रेरित किया वही एकल के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार राय ने कहा कि यह संस्था राष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार प्राप्त संस्था है जो देश के वनवासी वी पिछड़े क्षेत्रों में देश में लगभग डेढ़ लाख विद्यालय का संचालन कर लोगों को पंचमुखी सिद्धांत पर काम करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभा रही है।महिलाओं की कबड्डी में चतरा और कोडरमा फाइनल में पहुंच गई है। समारोह मे सांसद प्रतिनिधि,विनय कुमार सिंह कुमार विवेक ,मां भद्रकाली कॉलेज के प्राचार्य श्री दुलाल ठाकुर जी,बिनोद जैन जी, आयोजन को सफल बनाने में विकास कुमार केशरी सांसद प्रतिनिधि ( कला संस्कृति पर्यटन एवं खेल कूद ) सचिन्द्र पासवान , भरत सिंह ,मनोरमा कुमारी, एवम सैकड़ों कार्यकर्ता अपना योगदान दे रहे है।