
चतरा नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रहमतनगर निवासी मोहम्मद तौफीक आलम ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वे 2 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।तौफीक आलम ने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर नामांकन की तिथि निर्धारित कर ली। आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया कि रहमतनगर स्थित रहमतिया मस्जिद के पास से लगभग 50-60 मोटरसाइकिलों की रैली निकलेगी। यह जुलूस महुआ चौक, पुराना पेट्रोल पंप, मारवाड़ी मोहल्ला, जत्रहीबाग होते हुए समाहरणालय पहुंचेगा, जहां कार्यालय में अपार समर्थन के बीच नामांकन दाखिल किया जाएगा।तौफीक आलम का कहना है कि जनता का भरोसा और सहयोग उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता तथा जरूरतमंदों की समस्याओं को प्राथमिकता देने का वादा किया। शहरवासियों से समर्थन की अपील करते हुए उन्होंने कहा, “यदि जनता ने मौका दिया, तो उसके विश्वास पर खरा उतरूंगा और शहर का सर्वांगीण विकास करूंगा।” उनके नामांकन को लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।
