
Chatra : नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत नाम-निर्देशन की प्रक्रिया के तीसरे दिन आज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से नामांकन कार्य संपन्न कराया गया। इस क्रम में वार्ड संख्या 14 से रुकसाना प्रवीण एवं वार्ड संख्या 16 से उज्ज्वल कुमार द्वारा वार्ड सदस्य पद के लिए अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए अत्ताउर रहमान द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप नामांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि निर्धारित तिथियों के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया आगे भी सुचारु रूप से जारी रहेगी।
