Chatra:-240 ग्राम अर्द्ध निर्माण ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार डीएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी जोरी थाना क्षेत्र का है मामला
चतरा पुलिस ने नशे के सौदागरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 240 ग्राम अर्ध निर्मित ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय केदार राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम के द्वारा गठित छापेमारी को सफलता मिली है। टीम ने कौलेश्वरी मुख्य मार्ग स्थित सलैया टांड चट्टान के समीप ग्राम लेढ़ो से अर्धनिर्मित ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों में सतेंद्र गंझू और अशोक गंझू शामिल हैं । दोनों हंटरगंज थाना क्षेत्र के लुटा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के थैले में छुपाकर रखे 240 ग्राम अर्धनिर्मित ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया है। टीम में डीएसपी मुख्यालय केदार राम,जोरी थाना प्रभारी गुलाम सरवर, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक जलेश्वरव चौधरी, IRB-03 के शस्त्र बल, सहायक आरक्षी शामिल थे।