Chatra:- शहरी क्षेत्र में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर उपायुक्त ने किया समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।
चतरा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने शहरी क्षेत्र में सप्लाई पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर समीक्षात्मक बैठक किया। बैठक में उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, जुडको के प्रतिनिधि समेत अन्य संग बैठक किया। बैठक में उपायुक्त ने जिले में संचालित शहरी पेयजल योजनाओं की जानकारी लिया। उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता से शाहरी क्षेत्र का अनुमानित आबादी की जानकारी लेते हुए किए जा रहे जलापूर्ति की जानकारी लिया। उपायुक्त ने जलापूर्ति को लेकर असंतोष जताते हुए जल्द जलापूर्ति में सुधार का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने जिले में हो रहे विद्युत आपूर्ति की जानकारी लेते हुए विद्युत आपूर्ति में सुधार करने हेतु कई आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावे जुडको द्वारा जलापूर्ति योजना को लेकर संचालित कार्यों में आ रही समस्याओं से भी उपायुक्त अवगत हुए एवं जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा जताया।