Chatra:-भारतीय जनता पार्टी चतरा नगर मंडल की कार्यसमिति संयोजक सहसंयोजक और बूथ कमेटी का सत्यापन संपन्
भारतीय जनता पार्टी चतरा नगर मंडल की बैठक आज चतरा गौरक्षणी चतरा में आहूत की गई, इस बैठक में चतरा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक एवं सभी संयोजक सहसंयोजक को की बैठक संपन्न हुई। और बुध कमेटी का सत्यापन भी किया गया। इस कार्यक्रम के निमित्त प्रदेश से प्रभारी के रूप में आदरणीय रंजन पासवान जी उपस्थित हुए। उन्होंने मंडल कार्यसमिति की बैठक ली एवं सभी से बारी-बारी से वृत्त ली और संयोजक सह संयोजक को एक्टिव कर बूथ पर कार्यकर्ताओं की प्रत्येक माह की बैठक कराना सुनिश्चित करने के लिए कहा। और भारतीय जनता पार्टी की सभी छह कार्यक्रमों को बूथ पर संपन्न हो इसकी योजना बनाने के लिए कहे साथ ही साथ मोदी जी की मन की बात सभी बूथों पर सुना जाए यह भी एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देने का बात कही। सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों का प्रवाह सुनिश्चित करने की बात भी कही , , तथा मंडल प्रभारी का भी प्रवास होना सुनिश्चित हो। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। और हमारा कमेटी बूथ लेवल तक है, इसके आगे पन्ना प्रमुख की कमेटी भी बनाने का निर्णय लिया गया, जो सभी बूथ अध्यक्षों के देखरेख में पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। तथा सभी बूथों में निवास करने वाले की वोटर वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अपने विचार धारा के सभी समाजसेवियों से संपर्क कर उनका एक लिस्ट बनाने के लिए कहा गया। सभी मोर्चा के अध्यक्षों को पूरे मंडल में अपने अपने मोर्चे के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भी सूची बनाने के लिए कहा गया। चतरा नगर के सभी मठ मंदिरों की सूची एवं पुजारियों की सूची भी बनाने के लिए कहा गया इस अवसर पर प्रभारी आदरणीय रंजन पासवान जी ने कहा कि मोदी जी के द्वारा किए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। भारतीय जनता पार्टी जनकल्याणकारी के लिए कार्य करती है। और इसके कार्य करता बिना स्वार्थ के निस्वार्थ भाव से समाज सेवा का कार्य करती है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को जो जिस पद पर हैं उनको अपनी अपनी जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए, और अपने जिम्मेवारी के अनुरूप कार्य करना चाहिए ताकि पार्टी का प्रगति निरंतर होते रहे, और आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी का परचम और लहराए इस अवसर पर विशेष रूप से जिला अध्यक्ष जी उपस्थित हुए। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष विद्यासागर के नेतृत्व में संपन्न हुआ इस अवसर पर सभी मंडल के पदाधिकारी सभी शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक बुध के अध्यक्ष उपस्थित हुए।।, इस अवसर पर प्रदीप रावत गोविंद पासवान जुगल ठाकुर गंगा देवी शंकर सोनी रंजीत साव काली यादव धीरज सिन्हाव अमरजीत राम बालेश्वर साव नंदकिशोर भुइयां पवन पांडे चिंटू वर्मा nira देवी राजा मालाकार चंदन कुमार मनीष कुमार दिलीप कुमार कुस सिंह सुनील स्नेही छोटू कुमार रवीश कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए