Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, October 17, 2025
Chatra News

Chatra:- प्रखण्ड क्षेत्र में ईद का चांद हुआ दिदार, लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में किया नमाज़ अदा

लावालौंग: ईद पर्व को लेकर 30 दिनो के लम्बे अरसे के बाद दूज का चांद यहां के मुस्लिम भाईयो को सोमवार संध्या को दिखा। इस मौके पर प्रखंड के विभिन्न भागो व क्षेत्रो मे रहने वाले लोगो ने एक दूसरे को ईद का मुबारक बाद दिया। मुस्लिम भाईयो ने रमजान के तीस रोजे पर मंगलवार को अपने परिवारो के साथ ईद का मुबारक बाद दिया। कई मुस्लिम धर्मालंबियो ने कहा

ईद खुशियो का पैगाम लेकर आती है।ईद के त्योहार के बारे के ऐसा कहा जाता है कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब मद्दीना मुन्नवरा से ईद मनाई जाती है। ईद एक महीने के रोजे पुरे होने की खुशी का मेहरवान होता है।दुनिया के कई देशो मे अलग अलग दिन ईद मनाई जाती है। रमजान मे रोजे रखने के दौरान भी जकात की जाती है। ईद के दिन नमाज के पहले गरीबो मे जकात या फितरा देना जरूरी होता है। कई ईस्लाम धर्म के अनुनायी कहते है कि रमजान के पाक महीनो से सच्चे मन से रोजे रखने वालो पर अल्लाह मेहरवान होता है। रोजे रखने का अवसर और शक्ति देने के लिए वे अल्लाह का शुक्रिया अदा करता है। दर्जनों मुस्लिम भाईयो ने अपने कई धर्मालंबियो ,परिजनो को ईद का मुबारक बाद देते हुए ईद का नमाज अदा की। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के राजद पार्टी प्रखण्ड अध्यक्ष मो० साजिद, मोहम्मद हसीब, मोहम्मद शशीम, मो० नौशाद, मो मनान, मो मुमताज़, नईमुद्दीन, मोहम्मद साहेब, मोहम्मद अरशद, मुर्शीद, असरफ, मो० जफरूद्दीन साहब, मो० मिन्हाज, साहब , मो आलम, मो० मुजीब, मंसूर आलम, मो० ज़मीर साहब सिराज मियां,मनीर आलम मो० वहाब, कमरूद्दीन साहब, इस्तियाक आलम, मनातुल्लाह, साकिर, एजाजुल इत्यादि सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा किया।

Leave a Response