Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra:प्रतापपुर की गर्भवती महिला को ससुराल वालो ने किया हत्या।
    Chatra Newa

    Chatra:प्रतापपुर की गर्भवती महिला को ससुराल वालो ने किया हत्या।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रतापपुर प्रखंड के कल्याण विभाग मे कार्यरत कर्मी अवधेश मिस्त्री के विवाहित छ: माह की गर्भवती पुत्री प्रतीमा कुमारी की हत्या उसके ससुराल वालो ने गले मे फंदा लगाकर कर दिया।इसकी सूचना जब मृतिका प्रतीमा कुमारी के माता पिता को चला तो वे आनन फानन मे अपने पुत्री के ससुराल गए ।जहां वह मृत पडी थी तथा उसके बगल मे ही उसकी दो वर्ष की बेटी रो रही थी।घटना मंगलवार के अहले सुबह की है।मृतिका का पिता अवधेश मिस्त्री ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने से संबंधित आवेदन मदनपुर थाना मे दिया है।मदनपुर थाना मे दिए आवेदन मे अवधेश मिस्त्री ने कहा है कि उसने अपनी बेटी प्रतीमा कुमारी( 26वर्ष)की शादी 2018 में बिहार के औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र पडरिया गांव निवासी गनौरी मिस्त्री के पुत्र हिमांशु कुमार शर्मा के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ किया था।शादी के बाद कुछ दिन तक तो सब ठीक ठाक रहा।उसको दो वर्ष की एक बेटी भी है।लेकिन बाद मे दहेज तथा अन्य सामानों के लिए प्रतीमा कुमारी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।घटना के दिन मे भी बुलेट मोटर साइकिल तथा सोने के चैन के लिए उसे मारा पीटा गया था तथा रात मे गले मे फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दिया गया।मृतक प्रतीमा कुमारी 6 माह की गर्भवती थी।हलांकि मामला को सुलझाने के लिए पंचायत भी बैठाया गया लेकिन कोई फायदा नही हुआ।अपने उपर हो रहे अत्याचार के बारे मे वह मदनपुर थाना तथा प्रतापपुर थाना को भी सूचना दी थी।मदनपुर थाना मे दिए आवेदन मे अवधेश मिस्त्री ने प्रतीमा कुमारी के पति हिमांशु कुमार शर्मा,ससुर गनौरी शर्मा,सास करुणा देवी,देवर लड्डु कुमार,चाचा बडकु मिस्त्री,ननद स्वीटी कुमार,डिंपल कुमारी,व्यूटी कुमारी,नूतन कुमारी तथा सालू कुमारी सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर अपनी बेटी के हत्या का आरोप लगाया है।मिली जानकारी के अनुसार मदनपुर पुलिस ससुर एवं देवर को गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही है जबकि पति सहित अन्य फरार हैं।विदित हो कि अवधेश मिस्त्री का पैतृक घर हंटरगंज थाना क्षेत्र के भागेवार गांव का रहने वाला है लेकिन पिछले तीस वर्षो से वह प्रतापपुर मे ही रह रहा है। मृतक प्रतीमा कुमारी समेत उसके सभी बहनो का जन्म स्थल प्रतापपुर रहा है।उसका लालन पालन, शिक्षा दिक्षा प्रतापपुर से ही हुआ है।प्रतीमा की मौत से प्रतापपुर में शोक की लहर है।साथ ही मृतक की माता ललिता देवी का रो रोकर बुरा हाल है।उन्होने अपनी गर्भवति बेटी की हत्यारा पति हिमांसु शर्मा को कारवाई करते हुये मदनपुर पुलिस से भारी से भारी कारवाई करने की गुहार लगाई है।मदनपुर थाना मे कांड संख्या 141/22 मे मामला दर्ज करते हुये मामला की गहराई तक छानबीन किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार मदनपुर पुलिस प्रतापपुर थाने मे मृतक प्रतिमा कुमारी के द्वारा पूर्व मे दिये गये आवेदन की छान बीन करेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    गुम हुए छह माह के बच्चे को पाँच दिनों में पुलिस ने किया बरामद,आरोपी महिला हिरासत में,पुलिस ने रचा चक्रव्यूह मिला सुदर्शन,साथ लिए उनके परिजन

    December 15, 2025

    हंटरगंज के हटवारिया स्थित वन आरोग्य पार्क में निर्मित वुड हाउस और आकाश टॉवर का विधिवत किया गया लोकार्पण ।

    December 14, 2025

    युवा नेता गौतम रविदास  बरहेद गांव में छठी कार्यक्रम में हुए शामिल

    November 5, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    • Chatra News : विराट हिंदू सम्मेलन का कान्हाचट्टी प्रखंड में भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब; भजन-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां March 22, 2026
    • Chatra News : धूमधाम से निकला सरहुल जुलूस,सुरक्षा के बीच पारंपरिक रंग में रंगा लावालौंग March 22, 2026
    • Chatra News : ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज,अमन-चैन की मांगी दुआ March 22, 2026
    • Chatra News : कौलेश्वरी मेला के आयोजन पर विशेष तैयारी, थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने संभाली कमान। March 21, 2026
    • Chatra News : ईद की धूम: इबादत के लिए झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ March 21, 2026
    • Chatra News : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश March 20, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.