Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatraउपायुक्त की अध्यक्षता में मेगा प्रोजेक्ट एवं राजस्व विभाग से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक संपन्न, दिए कई आवश्यक निर्देश।
    Chatra News

    Chatraउपायुक्त की अध्यक्षता में मेगा प्रोजेक्ट एवं राजस्व विभाग से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक संपन्न, दिए कई आवश्यक निर्देश।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में मेगा प्रोजेक्ट एवं राजस्व विभाग से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने मेगा प्रोजेक्ट से संबंधित जिले में संचालित इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यो का गहन समीक्षा किया। बैठक में सभी मेगा प्रोजेक्ट- सीसीएल/एनटीपीसी/जेयूएसएनएल समेत अन्य से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। उपस्थित एनटीपीसी, सीसीएल समेत अन्य प्रतिनिधियों द्वारा जिले में चल रहे मेगा प्रोजेक्ट को लेकर अद्यतन प्रगति की जानकारी दी गई। साथ हीं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया गया।

    अडानी NKTL नार्थ कर्णपुरा गया लाइन/ झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड / सीसीएल/ एनटीपीसी समेत अन्य द्वारा भूमि अधिग्रहण के पश्चात रैयतों को मुआवजा भुगतान, वन विभाग से जुड़े मामले/ एन०ओ०सी/एफ आर ए/रैयती मान्यता, अवार्ड, जीएम लैंड समेत अन्य मामलों की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर से मामलों की समीक्षा कर जल्द उन मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया। जिससे रैयतों को ससमय भुगतान एवं जिले में सभी प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

    वहीं सभी निर्माणाधीन कार्य में उपायुक्त ने निर्देशित करते हुए कार्य में गति प्रदान करने का निर्देश दिया। जिससे संचालित सभी कार्य को ससमय पूर्ण कराया जा सके। समीक्षा के दौरान कुछ मामलों में उपायुक्त ने रैयत से बात कर मुआवजा समेत अन्य प्रक्रिया पूर्ण करने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए।

    बैठक में उपायुक्त ने जमीन मुआवजा राशि एवं अब तक किए भुगतान की पूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक लिया। गहन समीक्षा उपरांत उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाए रखते हुए समस्याओं का ससमय समाधान एवं कार्य करने को कहा गया। जिससे प्रोजेक्ट का संचालन सरलता से हो पाए। बैठक में सीए लैंड, कठौतिया शिवपुर लाइन, टोरी शिवपुर न्यू लाइन प्रोजेक्ट, भारत गैस, एनएच डिवीजन हजारीबाग, चतरा बाईपास पर भी विचार विमर्श करते हुए उपायुक्त ने प्रोजेक्ट क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को दूर करने हेतु कई आवश्यक निर्देश दिया।

    उपायुक्त ने अप्रैल के माह में हीं सभी समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। इसके आलावे उपायुक्त ने वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं साज को आपस में समन्वय स्थापित कर हजारीबाग-चतरा सड़क पर लगे पेड़ की जल्द कटाई का निर्देश दिया। जिससे सड़क पर स्थित पेड़ों के कारण होने वाले सड़क दुर्घटना को रोका जा सके।

    बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता चतरा, पवन कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, मुमताज अंसारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, गौरांग महतो समेत विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, संबंधित अंचल अधिकारी, एनटीपीसी/सीसीएल समेत अन्य के महाप्रबंधक/प्रतिनिधि अन्य संबंधित मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित

    March 23, 2026

    Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया

    March 23, 2026

    Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच

    March 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह FLN मेला का भव्य आयोजन सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    • Chatra News : विराट हिंदू सम्मेलन का कान्हाचट्टी प्रखंड में भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब; भजन-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां March 22, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.