
Chatra : लावालोंग थाना क्षेत्र के लमटा पंचायत में एक पन्द्रह वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। उक्त विषय को लेकर पीड़िता के पिता ने लावालौंग थाना में मामला दर्ज कराया है। जिसमें उसने जानकारी दिया है, कि मेरी पुत्री बिते 20 नवंबर को जब स्कूल जा रही थी यब आतमपुर गांव निवासी रौशन कुमार और दामोदर कुमार ने उसे अपनी कार में जबरन बैठा लिया। फिर उसे अम्बाटाड़ के जंगल में ले गए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।दुष्कर्म के बाद दोनों युवकों ने अपने ही कार में बैठाकर पीड़िता को आतमपुर स्थित शिव मंदिर के पास लाकर छोड़ दिया।जिसके बाद पीड़िता ने घर आकर अपनी आपबीती अपनी मां को बताई।चूंकि पीड़िता के पिता उस समय मुंबई में काम कर रहे थे और मां-बेटी सदमे व डर के कारण तुरंत पुलिस के पास नहीं जा सकीं।25 नवंबर को जब पीड़िता के पिता मुंबई से लौटे,तब उन्होंने लावालौंग थाना पहुंचकर दोनों युवकों रौशन कुमार और दामोदर कुमार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज कराया।लावालौंग थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के इस गंभीर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
रिपोर्टर मो0 साजिद
