
Chatra : लावालॉंग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुरूवार को कटिया पंचायत के (माली फूटबोल मैदान ) में झारखंड सरकार द्वारा संचालित अति महत्वाकांक्षी योजना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मेगा शिविर का आयोजन किया गया.शिविर का उद्घाटन बीडीओ सह सीओ विपिन कुमार भारती,बीपीओ राजेश कुमार पासवान, मुखिया मिसी देवी पंचायत समिति सदस्य रीना देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. शिविर में मनरेगा, विद्युत विभाग,खाद्य आपूर्ति विभाग, सहकारिता विभाग, श्रम नियोजन विभाग, मत्स्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि एवं पशुपालन विभाग, अबुआ आवास, बाल विकास विभाग,मनरेगा, मईया योजना,स्वास्थ्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता,आधार कार्ड, आयुषमान कार्ड,विभाग समेत कई अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे.कार्यक्रम में उपस्थित BDO विपिन भारती तथा मुखिया मिसी देवी ने शिविर के माध्यम से आम नागरिकों सम्बोधित करते हुए जाति आवासीय तथा आय प्रमाण पत्र,अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, राशन कार्ड,जॉब कार्ड,जन्मप्रमाण, आयुषमान कार्ड,आधार कार्ड समेत कई अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को सुगमता पूर्वक मिल सके इसी उद्देस से सरकार शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस शिविर में मंइया सम्मान योजना व आबुआ आवास व पीएम आवास के लिए महिलाओं की भीड़ ज्यादा देखने को मिलीं. शिविरों में अधिकांश भीड़ महिलाओं व युवतियों की देखी गई. इस दौरान शिविर में कई लाभुकों के बीच जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, राशन कार्ड, धोती साड़ी, सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण किया गया. मौके पर ब्लॉक बड़ा बाबू रामसाहय भोक्ता,एम ओ प्रभारी सह पंचायत सेवक विनय चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश चौबे, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सह समाजसेवी चेतलाल प्रसाद साहू, उपमुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव (अंचल)से चन्द्रिप गाँधी, कनीय अभियंता सिकंदर कुमार, जेई वीरेंदर कुमार,नाजीर अजित कुमार, ऑपरेटर सुभम कुमार, दीपेश कुमार,आशीष कुमार, लक्ष्मी कुमारी सरोज कुमार संदीप कुमार, कुलदीप कुमार रोजगार समेत प्रखंड कर्मी शामिल थे.
लावालॉंग रिपोर्टर, मो0 साजिद
