Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Chatra News

    ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आज सदर अस्पताल, चतरा के प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। सदर अस्पताल, चतरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद ने की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए उन्होंने आमजनों को संबोधित किया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
    सिविल सर्जन ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच के महत्व को समझाना तथा कैंसर पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है। उन्होंने बताया कि सही जानकारी, समय पर पहचान और उचित उपचार से कैंसर को काफी हद तक रोका एवं नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने आमजनों को बताया कि कैंसर की प्रारंभिक जांच नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दयानंद सरस्वती ने कहा कि कैंसर विश्व स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है, लेकिन स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर, तंबाकू एवं नशीले पदार्थों से दूरी बनाकर, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के माध्यम से कैंसर के कई मामलों से बचाव संभव है। डॉ. सिंड्रेला ने अपने संबोधन में महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा (बच्चेदानी के मुंह) के कैंसर की रोकथाम के लिए नियमित जांच एवं व्यक्तिगत स्वच्छता को अत्यंत आवश्यक बताया। वहीं डॉ. गीतांजलि कुमारी ने जानकारी दी कि गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच जिला सदर अस्पताल, चतरा में निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि असामान्य रक्तस्राव, बदबूदार योनि स्राव, पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेशाब के दौरान दर्द, बार-बार योनि संक्रमण या मूत्र संक्रमण जैसी समस्याओं के लक्षण दिखाई देने पर महिलाओं को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जांच करानी चाहिए। डॉ. अंकुर कुमार ने कहा कि अस्वस्थ जीवनशैली, तंबाकू एवं शराब का अत्यधिक सेवन तथा जागरूकता की कमी कैंसर के जोखिम को बढ़ाती है। स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम एवं नशे से दूरी अपनाकर कैंसर से बचाव संभव है। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम सहायक हरि शंकर (एनसीडी), स्टाफ नर्स सोनी कुमारी, किरण (एनसीडी) सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    February 4, 2026

    Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल

    February 3, 2026

    चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप

    February 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.