
चतरा जिला के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित लोटार डैम में डूबे एक युवक का शव घटनास्थल पर लगभग 17 घंटे बाद सोमवार सुबह करीब 9 बजे बरामद किया गया। स्थानीय तैराकों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।शव बरामद होने के बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक विद्यानंद शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया।मृतक की पहचान पहरा पंचायत के पांडेटांड़ गांव निवासी गन्दौरी भुइंया के पुत्र पिंटू भुइंया के रूप में हुई है। हालांकि बताया जा रहा है कि पिंटू मूल रूप से चतरा के दिभा मुहल्ला का रहने वाला था और पिछले करीब दस वर्षों से पांडेटांड़ गांव में विवाह कर रह रहा था। उनके तीन बेटियां और एक बेटा है।डैम से शव निकलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, बीते रविवार शाम करीब 4 बजे पिंटू भुइंया मुख्य चौक बाजार से घर लौटते समय डैम के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वह फिसलकर गहरे पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
