Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला तम्बाकू नियंत्रण कोषांग और सोशियो इकोनॉमिक एण्ड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाईटी (सीड्स) के संयुक्त तत्वाधान में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक -सह- पंचायती राज संस्थान के सदस्यों के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया
    Chatra News

    जिला तम्बाकू नियंत्रण कोषांग और सोशियो इकोनॉमिक एण्ड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाईटी (सीड्स) के संयुक्त तत्वाधान में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक -सह- पंचायती राज संस्थान के सदस्यों के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हंटरगंज/चतरा । प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री निखिल कश्यप की अध्यक्षता में प्रखण्ड-सह- अंचल कार्यालय सभागार में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला तम्बाकू नियंत्रण कोषांग और सोशियो इकोनॉमिक एण्ड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाईटी (सीड्स) के संयुक्त तत्वाधान में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक -सह- पंचायती राज संस्थान के सदस्यों के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि तम्बाकू के सेवन से न सिर्फ सेहत पर इसका दुष्प्रभाव  पड़ता है साथ ही आर्थिक नुकसान भी होता है। तम्बाकू सेवन न करके जिंदगी के साथ साथ आर्थिक नुकसान को भी बचाया जा सकता है। आगे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस अभियान को सफल करने के लिए हमें मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता हैं जिससे कि हम अपने आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बचा सकते हैं।  साथ ही समाज के आम लोगों के बीच जाकर लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने हेतु प्रेरित एवं जागरूक करना होगा। जिससे तंबाकू के सेवन पर  नियंत्रण लगाने में सफलता मिलेगी। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने अपने कार्यालयों  मे तम्बाकू मुक्त क्षेत्र का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया। प्रतिबंधित तम्बाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई करें। सभी पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों। से आग्रह किया गया कि वे जल्द से जल्द अपने-अपने पंचायत को तम्बाकू मुक्त घोषित करें। तम्बाकू नियंत्रण हेतु राज्य सरकार की तकनीकी सहयोगी संस्था सोशियो इकोनॉमिक एण्ड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाईटी (सीड्स) के कार्यक्रम समन्वयक श्री रिम्पल झा ने  तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत  COTPA-2003 की विभिन्न धाराओ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अधिकारियों को तंबाकू संबंधित उत्पादों पर रोक लगाने हेतु उठाए जाने वाले कदमों आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी अधिकारियों को समय-समय पर सरकार द्वारा तंबाकू नियंत्रण के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों एवं उनके अनुपालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन करना एक खतरनाक आदत है तम्बाकू कम्पनी छोटे-छोटे बच्चे को टारगेट करती है ताकि वो लम्बे समय तक इनके उपयोगकर्ता बने रहे। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को अभियान के रूप में चलाए जाने के काफी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सभी स्तर पर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा है। अंत में जिला परामर्शी तम्बाकू नियंत्रण कोषांग, चतरा श्रीमती रश्मि दुबे ने कार्यशाला में उपस्थित होने के लिए सभी अधिकारियों एवं पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

    उपस्थिति  प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,  प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला परामर्शी तम्बाकू नियंत्रण कोषांग, चतरा एवं अन्य पदाधिकारी, तम्बाकू नियंत्रण कोषांग, सीड्स, झारखण्ड के प्रतिनिधि, विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य, मिडिया कर्मी एवं अन्य प्रतिभागी  समेत अन्य मौजूद रहे‌।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

    March 25, 2026

    Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

    March 25, 2026

    Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर March 25, 2026
    • Ranchi News : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार March 25, 2026
    • Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब March 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ March 25, 2026
    • Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन March 25, 2026
    • Chatra News : खुले कुएं की लापरवाही: पिता की मौत के 2 साल बाद तीन अफसरों पर FIR, कोर्ट ने लगाई मुहर! March 25, 2026
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    • Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम March 24, 2026
    • Chatra News : महुआ चुनने गई महिला की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या! जंगल में महुआ पेड़ के नीचे मिला गीता देवी का लहूलुहान शव; हत्या के बाद इलाके में दहशत March 24, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.