
लावालौंग: प्रखंड क्षेत्र के बनचतरा गांव निवासी सह भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष दिलीप साहू की मौत सड़क दुर्घटना के कारण हो गई।उक्त विषय की जानकारी देते हुए मिथलेश चौबे नें बताया कि दिलीप किसी कार्य से अपने मोटरसाइकल से रांची गए हुए थे।वे काम निबटाने के बाद सोमवार को सुबह अपने घर वापस लौट रहे थे।इसी दौरान रांची स्थित कुडू पहुँचने पर आगे आगे जा रही चापानल बोरिंग गाड़ी में दिलीप पीछे से जोरदार टक्कर मार दिए।टक्कर इतना जोरदार था कि मोटरसाइकल के परखचे उड गए।दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों नें दिलीप को रिम्स में भर्ती करवाया।इसके बाद दिलीप के मोबाइल से नंबर लेकर दिलीप के परिजनों को सूचना दी गई।सूचना के तुरंत बाद परिजन रिम्स पहुंचें।वहां स्थिति को बेहद नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरस्टा हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया।इसके बावजूद भी दिलीप की हालत बिगड़ते गई और बुधवार को उनकी मौत हो गई।मिथलेश चौबे नें बताया कि सामाजिक कार्यों में भी दिलीप बढ चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे।पार्टी के कार्यों में भी उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन रहता था।दिलीप की मौत से लावालौंग भाजपा मंडल नें गहरी दुख व संवेदना प्रकट की है।
संवाददाता, मो० साजिद
